???? बिग ब्रेकिंग: जनसंकल्प सभा को सफल बनाने के लिए भाकपा माले ने शुरू किया जन संपर्क अभियान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

ताजपुर/समस्तीपुर : जननायक कर्पूरी ठाकुर के जन्म शताब्दी के मौके पर, 24 जनवरी को समस्तीपुर में आहूत जनसंकल्प सभा में, बड़ी भागीदारी दिलाने के उद्देश्य से भाकपा माले के द्वारा रविवार को ताजपुर नगर परिषद एवं प्रखंड क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान शुरू किया गया।

भाकपा माले के प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह, प्रभात रंजन गुप्ता, आसिफ होदा, मोहम्मद एजाज, मुकेश कुमार गुप्ता, ब्रहमदेव प्रसाद सिंह, मनोज कुमार सिंह, शंकर महतो, मोहम्मद क्यूम आदि की अलग- अलग टीम ने विभिन्न चौक- चौराहा, गांव- टोला में लोगों से संपर्क स्थापित कर पर्चा वितरण करते हुए, 24 जनवरी को समस्तीपुर में आहूत जन संकल्प यात्रा में भाग लेने की अपील की। विदित हो कि भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव कॉ दीपंकर भट्टाचार्य 24 जनवरी कर्पूरी जयंती से 30 जनवरी गांधी जी के शहादत दिवस तक चलने वाले राज्य स्तरीय संविधान बचाओ-लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा की शुरुआत ताजपुर के राजधानी चौक से करेंगे। तत्पश्चात कर्पूरी ठाकुर के जन्मभूमि कर्पूरीग्राम में माल्यार्पण के बाद समस्तीपुर मुख्यालय में भाकपा माले के आधा दर्जन विधायक, राज्य एवं देश स्तरीय नेताओं के साथ जन संकल्प सभा को संबोधित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उजियारपुर के ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ पर उठे सवाल, पुलिस प्रेस विज्ञप्ति में कई विरोधाभास! गबन के मामला को बताया लूट! लूट की बाईक बरामदगी पर भी संदेह! एनकाउंटर में गोली लगने की जगह व बगैर प्रेस वार्ता की कार्रवाई भी संदेह को दे रहा बल