???? बिग ब्रेकिंग: भीषण सड़क हादसे में 01 की मौत, 03 अन्य घायल, मौके पर पहुंची पुलिस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

राजेश कुमार राजू/समस्तीपुर: ताजपुर प्रखंड अंतर्गत मुर्गियाचक गैस गोदाम के पास, टाटा सफारी व मालवाहक टेम्पू के बीच हुई टक्कर में घटनास्थल पर ही एक व्यक्ति की मौत हो गयी, तथा 03 अन्य घायल हो गए।सभी घायलों को ईलाज के लिए ताजपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां सभी का ईलाज जारी है।

वहीं घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घटनास्थल के पास सड़क पर शव को रखकर जाम कर दिया। उधर घटना की सुचना मिलते ही बंगरा थानाध्यक्षा सुश्री मनिषा कुमारी व ताजपुर थानाध्यक्ष शनि कुमार मौसम, घटनास्थल पर पहुंच मामले की पड़ताल में जूट गए हैं। घटना मंगलवार 20 फरवरी की अहले सुबह करीब 08:30 बजे की बतायी जा रही है। खबर लिखे जाने तक मृतक व घायलों की पहचान नही हो पायी थी। विस्तृत खबर कुछ देर बाद –?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *