राजेश कुमार राजू/समस्तीपुर: ताजपुर थाना क्षेत्र के रामापुर महेशपुर पंचायत पंचायत स्थित, चकधमौल गांव के पास एक गाछी में से, मंगलवार 20 फरवरी की सुबह एक युवक का शव मिलने के बाद, ईलाके में सनसनी फैल गयी। देखते ही देखते सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए।

वहीं सुचना मिलने के बाद ताजपुर पुलिस भी मौके पर पहुंच, शव को अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज मामले की छानबीन में जूट गयी है। मृतक की पहचान ताजपुर थाना क्षेत्र के रामापुर महेशपुर गांव निवासी, लड्डूलाल सिंह के 24 वर्षिय पुत्र सुनील कुमार के रूप में की गयी है। मृतक झंझारपुर में किसी निजि फाइनेंस कंपनी में कार्यरत था। जहां से दो दिन पूर्व ही छुट्टी में घर आया था। जहां मंगलवार की सुबह बांसबाड़ी में से, उक्त युवक की लाश बरामद की गयी है।
ईधर स्थानीय लोगों ने हत्यारे की गिरफ्तारी व मृतक के परिजनों को 10 लाख रूपये मुआवजा देने की मांग को लेकर, मोतीपुर सब्जी मंडी के पास नेशनल हाईवे को जाम कर दिया। जिसके कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गयी। उधर सड़क जाम की सुचना मिलते ही ताजपुर पुलिस, जाम स्थल पर पहुंची। जहां भाकपा माले के सुरेंद्र प्रसाद सिंह, ब्रहमदेव प्रसाद सिंह, भाकपा के रामप्रीत पासवान, भाजपा के राजकुमार राय, मुखिया राजीव कुमार, मोहम्मद इस्माइल, नेता विनोद राय आदि के पहल पर, मृतक के परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए 20 हजार रूपये तत्काल देने, एवं नियमानुसार मुआवजा दिलाने का भरोसा देने के बाद सड़क जाम को समाप्त करा दिया गया। हालांकि मृतक के परिजनों का बताना है कि, अगर 5 दिनों के अंदर हत्यारे की गिरफ्तारी नहीं की गई तो, पुनः नेशनल हाईवे को जाम किया जाएगा।







