???? बिग ब्रेकिंग: भाकपा माले की 5 सदस्यीय टीम ने घटनास्थल का किया दौड़ा, अग्निपिड़ितों से किया मुलाकात व जाना हालचाल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

मृत्युंजय कुमार कर्ण/समस्तीपुर/अंगारघाट: उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत अंगारघाट थाना क्षेत्र के, हरपुर रेवाड़ी पंचायत के सुर्याटांड़ा गांव स्थित, वार्ड संख्या 07 में मंगलवार 5 मार्च को हुई भीषण अगलगी की घटना के पिड़ित परिवारों से, भाकपा माले जिला कमिटी की 05 सदस्यीय टीम ने मुलाकात कर घटनास्थल का जायजा भी लिया।

भाकपा माले के टीम को लोगों ने बताया कि, मंगलवार 05 मार्च की दोपहर बाद करीब 03 बजे, बिजली की तार से निकली चिंगाड़ी बगल के इकरी के खेत में जा गिरा। जिससे इकरी में आग लग गई, और उस आग ने देखते ही देखते करीब 14 घरों को अपनी आगोश में ले लिया।जिसमें सभी 14 घर जल कर राख हो गया। लोगों ने टीम को यह भी बताया कि, राम सुदीन सहनी नाम का एक व्यक्ति, आग बुझाने के क्रम में बुरी तरह झुलस कर जख्मी भी हो गया है। वहीं राम भजो सहनी की पत्नी जीविका समूह से अपनी पुत्री की शादी के लिए एक लाख रूपए का ॠण लेकर रखी हुई थी, वह भी इस अगलगी की घटना में जल कर राख हो गया। हालांकि अगलगी की इस घटना के 24 घंटा बीत जाने के बाद भी, उजियारपुर अंचल कार्यालय के द्वारा राहत सामग्री का वितरण नही किए जाने के कारण, स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश भी देखा जा रहा था। इस दौरान भाकपा माले नेताओं ने यह भी कहा कि, सुर्याटांड़ा गांव सहित पुरे पंचायत में जर्जर विद्युत व्यवस्था के कारण, यह भीषण अग्निकाण्ड हुआ है। बिजली विभाग के द्वारा अगर समय रहते कटे फटे, नीचे लटकते तार को बदल कर विद्युत व्यवस्था दुरूस्त कर दिया जाता तो, आज यह घटना घटित नहीं होती। इस घटना में विद्युत विभाग की घोर लापरवाही व उदासीनता सामने आ रही है। भाकपा माले नेताओ ने जिला समाहर्ता समस्तीपुर से यह मांग भी किया है कि, सभी अग्निकांड पिड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को विवश हैं। इसलिए सभी लोगों को प्रधानमंत्री विशेष आवास योजना के तहत पक्का मकान दिया जाय, अन्यथा आने वाले दिनों में अनिश्चितकालीन आंदोलन की शुरूआत कर दी जाएगी। भाकपा माले की गठित इस टीम में, जिला स्थायी समिति सदस्य महावीर पोद्दार, जीवछ पासवान, उपेन्द्र राय, निर्धन शर्मा एवं शिव नन्दन राम शामिल थे। इस दौरान मौके पर पंचायत समिति सदस्य मोहम्मद अनवर एवं जितेन्द्र सहनी के आलावे सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *