अरविन्द कुमार/समस्तीपुर: बंगरा थाना क्षेत्र के कोठिया बाजार रोड, एनएच-28 पर सीमावर्ती जिला क्षेत्र पर बने चेक पोस्ट पर, शनिवार 23 मार्च को बंगरा थानाध्यक्षा सुश्री मनिषा कुमारी व अंचलाधिकारी ताजपुर के द्वारा, रोजाना सघन वाहन जांच अभियान जारी है।

इस दौरान ताजपुर सीओ की मौजूदगी में, थानाध्यक्ष स्वयं इस रास्ते से गुजरने वाली सभी दो पहिया व चार पहिया वाहनों के अंदर रखे बैग, डिक्की आदि की जांच की जाती है। वाहन जांच के दौरान मौके पर मौजूद अंचलाधिकारी ताजपुर व बंगरा थानाध्यक्षा ने संयुक्त रूप से बताया कि, लोकसभा चुनाव 2024 की अधिसूचना जारी होने के बाद, वरीय पदाधिकारी के आदेश पर रोजाना, सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है।

जिसमें खासकर अवैध शराब, 50 हजार से अधिक की नकद राशि व अवैध आग्नेयास्त्र की खोज की जा रही है। हालांकि अभी तक इस अभियान में किसी भी प्रकार के आपत्तिजनक सामान की बरामदगी नही हुई है। मौके पर अंचलाधिकारी ताजपुर, थानाध्यक्षा सुश्री मनिषा कुमारी, प्रशिक्षू पुलिस अवर निरीक्षक प्रिति कुमारी व सहायक पुलिस अवर निरीक्षक रामावधेश सिंह सहित अन्य पुलिस बल मौजूद थे।







