???? बिग ब्रेकिंग: ओपन जीम लगाने के नाम पर लाखों का फर्जीवाड़ा, BDO ने कहा दोषी पर की जाएगी कार्रवाई

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/उजियारपुर:[ समस्तीपुर] उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत पतैली पश्चिमी पंचायत में, पंचायत सचिव व प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी ने, स्थानीय जनप्रतिनिधी के सहयोग से पंचायत में चलायी जा रही योजनाओं में लूट खसोट मचा रखा है। ताजा मामला उजियारपुर प्रखंड क्षेत्र के पतैली पश्चिमी पंचायत स्थित वार्ड संख्या 10 का है। जहां ओपन जिम लगाने के नाम पर पंचायत के जनप्रतिनिधी व पंचायत सचिव के द्वारा, लाखों रूपए का बंदरबांट कर लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है।

जिसको लेकर स्थानीय पतैली पंचायत के ललन चौरसिया ने, संबंधित पदाधिकारी को आवेदन देकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। संबंधित पदाधिकारी को प्रेषित शिकायती आवेदन पत्र में उन्होंने बताया है कि, स्थानीय पंचायत के मुखिया व पंचायत सचिव ने गलत व फर्जी अभिश्रव की मदद से, ओपन जीम स्थापना के नाम पर 8 लाख रूपए की निकासी कर लिया है। जबकि धरातल पर सिर्फ दो से ढाई लाख के लागत से ही जिम लगाया गया है, बांकी का सारा पैसा पंचायत का मुखिया व पंचायत सचिव ने बंदरबांट कर लिया है।

आपको बता दें कि यह मामला केवल पतैली पश्चिमी पंचायत का ही नही, बल्कि उजियारपुर प्रखंड के तकरीबन सभी पंचायतों का यही हाल है। प्रखंड के जिस किसी भी पंचायत में ओपन जिम लगाया गया है! सभी जगह घटिया क्वालीटी का सामान आपूर्ति किया गया है। हालांकि इस संबंध में जब पंचायत सचिव रामबालक निराला से, बातचीत की गयी तो उन्होंने बताया कि, इस मामले से संबंधित कोई जानकारी उनके पास नही है। इससे संबंधित सारी जानकारी पंचायत के मुखियाजी ही देंगे। इस संबंध में जानकारी के लिए जब, पतैली पश्चिमी पंचायत के मुखिया के मोबाईल पर कॉल किया गया तो, उनका मोबाइल नंबर आउट ऑफ नेटवर्क कवरेज एरिया रहने के कारण, उनका पक्ष नही जाना जा सका। वहीं इस बाबत पुछे जाने पर प्रखंड विकास पदाधिकारी उजियारपुर डॉ भृगुनाथ सिंह ने बताया कि, इस तरह के मामले से संबंधित जानकारी उनके पास नही थी। अब जबकि सूचना मिली है तो, सभी पंचायतों में लगे ओपन जीम की जांच करायी जाएगी, तथा अनियमितता सामने आने पर उनलोगों के विरूद्ध आवश्यक कार्रवाई भी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *