???? बिग ब्रेकिंग: कमीशनखोर व भ्रष्ट CDPO का भाकपा माले ने किया पुतला-दहन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/अमित कुमार:[ समस्तीपुर ] उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत गावपुर योगी चौक पर, मंगलवार 6 जुलाई को भाकपा माले उजियारपुर प्रखंड कमिटी के सदस्यों ने, उजियारपुर की भ्रष्ट व कमिशनखोर सीडीपीओ का पुतला दहन कर प्रतिरोध सभा किया। जिसकी अध्यक्षता महेश प्रसाद सिंह ने किया।

आयोजित इस प्रतिरोध सभा को संबोधित करते हुए, भाकपा माले नेता महावीर पोद्दार ने कहा कि, विश्व स्वास्थ्य संगठन एवं भारत सरकार के माध्यम से संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों में, 22 हजार रुपए प्रतिमाह टेक होम राशन वितरण करने, एवं केन्द्र में पढ़ने वाले बच्चों को पोषाहार देकर कूपोषण दूर करने के लिए दिया जाता है,

लेकिन उजियारपुर सीडीपीओ के द्वारा प्रत्येक सेविका से 22 प्रतिशत कमीशन दलालों और विचौलियों के द्वारा वसूली कराया जाता है।

इस दौरान श्री पोद्दार ने जिला समाहर्ता समस्तीपुर से मांग किया है कि, उजियारपुर सीडीपीओ के काले कारनामे की जांच कर उसके विरुद्ध कानून सम्मत कार्रवाई की जाय।

मौके पर मौजूद भाकपा माले प्रखंड सचिव गंगा प्रसाद पासवान ने कहा कि, उजियारपुर प्रखंड में पदाधिकारियों ने विचौलियो एवं दलालों का राज सत्ता स्थापित कर दिया है। जिसे समाप्त करने तक उनका यह संघर्ष जारी रहेगा।

मौके पर तनंजय प्रकाश, शंकर प्रसाद यादव, दिलीप कुमार राय, अर्जुन दास, राज कुमार पाल, रामबली सिंह, राम कृपाल राय, राम सगुण सिंह, मोहम्मद मुस्तफा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उजियारपुर के ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ पर उठे सवाल, पुलिस प्रेस विज्ञप्ति में कई विरोधाभास! गबन के मामला को बताया लूट! लूट की बाईक बरामदगी पर भी संदेह! एनकाउंटर में गोली लगने की जगह व बगैर प्रेस वार्ता की कार्रवाई भी संदेह को दे रहा बल

उजियारपुर के ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ पर उठे सवाल, पुलिस प्रेस विज्ञप्ति में कई विरोधाभास! गबन के मामला को बताया लूट! लूट की बाईक बरामदगी पर भी संदेह! एनकाउंटर में गोली लगने की जगह व बगैर प्रेस वार्ता की कार्रवाई भी संदेह को दे रहा बल