Samastipur: कर्पूरीग्राम थाना परिसर में थानाध्यक्ष ने झंडोत्तोलन कर राष्ट्रीय ध्वज को दिया सलामी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/अमित कुमार:[कर्पूरीग्राम] जिले के कर्पूरीग्राम थाना परिसर में, थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने अपर थानाध्यक्ष प्रियंका कुमारी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारियों, तथा स्थानीय ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में, राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को फहराकर उसे सलामी दिया।

इस दौरान मौके पर मौजूद थानाध्यक्ष कर्पूरीग्राम संजय कुमार सिंह ने, स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहूति देने वाले, तमाम वीर सपूतों और स्वतंत्रता संग्राम के तमाम सेनानियों को नमन करते हुए, झंडोत्तोलन के समय थाना परिसर में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए बताया कि, शहीदों की शहादत और उनकी कुर्बानियां अजर-अमर है।

उनके संघर्ष और कुर्बानी के कारण ही हम सबों को आजादी का यह महान तोहफा मिल पाया है। इस दौरान थानाध्यक्ष ने देशवासियों से अपील करते हुए कहा कि, हम सभी को चाहिए कि हमलोग आपसी भाईचारा,

मेल-जोल, स‌द्भाव और सहिष्णुता का वातावरण बनाये रखें, तथा देश की आजादी को अक्षुण्ण रखने के लिए ही, आज के दिन हम सब यह संकल्प भी लें कि, हम अपनी एकता और अखण्डता को बनाये रखेंगे, तथा देश को प्रगति, समृद्धि एवं विकास की नई ऊंचाई पर पहुंचाने की दिशा में अग्रसर रहेंगे।

मौके पर अपर थानाध्यक्ष कर्पूरीग्राम प्रियंका कुमारी,  सहायक पुलिस अवर निरीक्षक नवल किशोर, प्रशिक्षू पुलिस अवर निरीक्षक बबीता कुमारी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी तथा स्थानीय जनप्रतिनिधी व ग्रामीण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *