
अरविन्द कुमार/अमित कुमार: [ समस्तीपुर ] बंगरा थाना क्षेत्र के रजवा गांव स्थित, रजवा चौड़ से एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने के बाद, इलाके में सनसनी फैल गई।

स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना बंगरा थाने की पुलिस को दिया। सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची बंगरा थानाध्यक्ष मनीषा कुमारी ने, मृत अधेड़ व्यक्ति के शव को अपने कब्जे में लेकर, पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज, मामले की छानबीन में जुट गई है।
मृत व्यक्ति की पहचान बंगरा थाना क्षेत्र के रजवा चकसुल्तान गांव के वार्ड 04 निवासी, स्वर्गीय पलट राम के 58 वर्षीय पुत्र नथुनी राम के रूप में की गई है।

घटना के संबंध में मृतक के परिजन का बताना है कि, मृतक शुक्रवार 16 अगस्त की देर शाम रहीमाबाद गांव स्थित, अपने साढ़ू के घर काली पूजा में शामिल होने गया हुआ था।
जहां से शनिवार 17 अगस्त की सुबह करीब 9 बजे, अपने साढ़ू के घर से नाश्ता करके अपने घर के लिए निकला था, जो शनिवार की देर रात तक भी अपने घर नहीं पहुंचा।
रविवार 18 अगस्त की सुबह वह लोग मृतक की खोजबीन करते, इससे पहले ही उन्हें यह सूचना मिली कि, गांव के ही रजवा चौड़ में किसी अधेड़ व्यक्ति का शव मिला है। सूचना मिलने के बाद वह लोग भी रजवा चौड़ में शव देखने पहुंच गए जहां उन्होंने शव की पहचान कर ली।
वहीं रजवा चौड़ में खेतों में काम कर रहे, स्थानीय लोगों का बताना है कि, उनलोगो ने मृतक को दिन के करीब 9 बजे, रजवा चौड़ में काम करते हुए देखा था। मृतक के परिजन मृतक की पीट-पीटकर हत्या किए जाने का अज्ञात लोगों पर आरोप लगा रहे थे।
वहीं घटनास्थल पर FSL तथा डाग स्क्वायड की टीम भी पहुंचकर मामले की पड़ताल में जुटी हुई है। उधर घटना के संबंध में थानाध्यक्ष मनिषा कुमारी का बताना है कि, रजवा चौड़ से एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिला है।
शव को जप्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया गया है। FSL तथा डॉग स्क्वायड की टीम को घटनास्थल पर बुलाकर मामले की, वैज्ञानिक तरीके से छानबीन शुरू कर दी गई है। बहुत जल्द घटना का उद्वेदन करते हुए घटना में शामिल बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।








