???? बिग ब्रेकिंग- बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के उपर अभद्र टिप्पणी करने वाले केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राजद ने किया पुतला दहन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/अमित कुमार:(समस्तीपुर) जिला मुख्यालय के कर्पूरी आश्रम स्थित जिला राजद कार्यालय परिसर के पास, राजद कार्यकर्ताओं ने गृह मंत्री अमित शाह तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन किया गया। इस दौरान एक सभा का आयोजन भी किया।

आयोजित इस सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि, देश के गृहमंत्री अमित शाह द्वारा भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर पर की गई विवादित टिप्पणी पूरी तरह से असंवेदनशील है।

यह बयान न केवल अंबेडकर जी के अनुयायियों के लिए अपमानजनक है, बल्कि यह पूरे देश की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है। जिसे देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी। अमित शाह को देश की जनता से माफी मांगना चाहिए और अपने पद से तुरंत इस्तीफा देना चाहिए।

सभा को संबोधित करते हुए राजद जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधान पार्षद रोमा भारती ने कहा कि, देश के गृहमंत्री अमित शाह ने भारतीय संसद में देश के संविधान निर्माता, डॉ भीमराव अंबेडकर के प्रति अमर्यादित टिप्पणी किया। उसने देश की संविधान के मूल आत्मा को चोट पहुंचा है।

राष्ट्रीय जनता दल इसे किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं करेगी। इस टिप्पणी से देश के करोड़ों दलित, आदिवासी, गरीब, अल्पसंख्यक एवं पिछड़े वर्ग के लोगों का अपमान हुआ है।

मौके पर स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन, राजद जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधान पार्षद रोमा भारती, जिला प्रधान महासचिव विपीन सहनी, उजियारपुर संगठन के जिलाध्यक्ष राजेश्वर महतो, जिला उपाध्यक्ष ललन यादव, वरीय नेता प्रोफेसर राजेन्द्र भगत, जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष रामविनोद पासवान, राजद अनुसुचित जाति/जनजाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सत्यविन्द पासवान, राजद नगर अध्यक्ष उमेश प्रसाद यादव, युवा राजद जिलाध्यक्ष पप्पू यादव, प्रवक्ता भिखारी लाल सिंह, प्रवक्ता संजय नायक, राजद दलित सेल के प्रदेश सचिव राजेन्द्र राम, वरीय नेता हरिश्चंद्र राय, मीडिया प्रभारी मन्नू पासवान, मीडिया प्रभारी दीपक यादव, युवा राजद के प्रदेश महासचिव राजू यादव, युवा राजद के प्रदेश महासचिव डॉ सूरज दास, राजद शिक्षक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न यादव, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष रेणु राज, वरीय नेता गुंजन देवी, अर्चना अंजू, सरिता राय, अमला यादव, राजद मजदूर सेल के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह चंदेल, जिला राजद नेता जितेन्द्र यादव, जिला महासचिव रामकुमार राय, कार्यालय सचिव रोशन यादव, सोशल मीडिया प्रभारी चमन यादव, छात्र राजद के जिला प्रभारी रौशन कुमार, राजद अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव चंदन सहनी, राजद प्रखंड अध्यक्ष मनोज राय, प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार यादव, प्रखंड अध्यक्ष रविन्द्र यादव, राजद नेता मोहम्मद अकबर अली, युवा राजद नगर अध्यक्ष नंदन यादव, मुखिया अमरजीत कुशवाहा, राजद नेता प्रभात यादवेन्दु, जगदीश चौपाल, बच्चू झा, सुशील यादव, कुमार गौरव, मोहम्मद हीरा खान, राकेश राय, आभास वर्मा, मक्कू भास्कर, करण भास्कर, विजय राय, सूरज राय आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

महारानी की जिंदगी जीने के लिए जहां भी गयी! अपराधी, शराब माफिया व सता-पक्ष के लोगों से रखे मधुर संबंध, समस्तीपुर का शराब माफिया सीमावर्ती जिला में है एक्टिव! पदाधिकारी और माफिया के नाम सहित खुलासा बहूत जल्द।

महारानी की जिंदगी जीने के लिए जहां भी गयी! अपराधी, शराब माफिया व सता-पक्ष के लोगों से रखे मधुर संबंध, समस्तीपुर का शराब माफिया सीमावर्ती जिला में है एक्टिव! पदाधिकारी और माफिया के नाम सहित खुलासा बहूत जल्द।