अरविन्द कुमार/अमित कुमार:(समस्तीपुर) जिले के नगर थाना अंतर्गत रेलवे कॉलनी 0 नंबर रोड स्थित तिमोहानी के पास, उत्पाद थाना से महज 25 मीटर की दुरी पर खड़ी बोलेरो अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया तथा आराम से भाग निकले। घटना शुक्रवार की दोपहर बाद करीब 03 बजे की बतायी जा रही।

घटना की जानकारी वाहन मालिक को उस समय हुई, जब वह कचहरी से अपना काम निपटाकर अपने वाहन खड़ा करने वाली जगह पर पहुंचा। जहां से उसकी बोलेरो डीआई जिसका रजिस्ट्रेशन संख्या- BR06PC 7915 गायब था। पिड़ित व्यक्ति की पहचान वैनी थाना क्षेत्र के वैनी गांव निवासी, स्वर्गीय सटहु सहनी के पुत्र शिवनाथ सहनी के रूप में की गयी है।
घटना के बाद पिड़ित व्यक्ति ने इसकी सुचना नगर थाने की पुलिस को दिया। जिसके बाद नगर थाने की पुलिस ने दिनदहाड़े नगर थाना से मात्र 500 मीटर व उत्पाद थाना से महज 50 मीटर की दुरी से चोरी हुए गाड़ी खोजने व चोर को पकड़ने की जगह पिड़ित को ही आवेदन देने की सलाह देने लगे।
जिसके बाद पिड़ित भी नगर थाना को आवेदन देने की प्रक्रिया में जूट गये थे। घटना के संबंध में पिड़ित व्यक्ति शिवनाथ सहनी का बताना है कि, वह नगर थाना क्षेत्र के रेलवे कॉलनी 0 नंबर रोड, जो थानेश्वर मंदिर के पास से आकर उत्पाद थाना होते हुए डीआरएम काली मंदिर की ओर जाती है, उसी रोड पर तिमुहानी के पास अपनी चार पहिया वाहन बोलेरो खड़ी करके जमीन रजिस्ट्री ऑफिस चले गए।
जब वहां से लौट कर करीब 03 बजे वह अपनी बोलेरो खड़ी करने वाली जगह पर पहुंचे तो उनकी बोलेरो गायब थी। जिसके बाद उन्होंने इसकी सुचना नगर थाने की पुलिस को दिया। हालांकि सुचना देने के घंटो बाद भी नगर थाने की पुलिस घटनास्थल पर नही पहुंची थी। वहीं सुत्रों का बताना है कि, विगत एक सप्ताह में उक्त घटनास्थल से यह तीसरी बार बोलेरो चोरी की घटना घटित हो चुकी है, लेकिन नगर थाने की पुलिस चोरों पर लगाम लगाने में पुरी तरह विफल है।







