जिला राजद करेगी मुख्यमंत्री नितिश कुमार का पुतला दहन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर। जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर ने शुक्रवार 21 मार्च को, एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि, मुख्यमंत्री नितिश कुमार के द्वारा राष्ट्रगान के अपमान को लेकर, जिला राजद समस्तीपुर के द्वारा शनिवार 22 मार्च 2025 को स्टेडियम गोलंबर के पास दोपहर 02.30 बजे में, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया जाएगा।

प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए, राजद प्रवक्ता ने कहा कि, मुख्यमंत्री ने राष्ट्रगान का अपमान किया है। उन्हें देश की 140 करोड़ की जनता से माफी मांगनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। हमें उनके स्वास्थ्य की चिंता है, मगर राष्ट्रगान का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *