टैंकर के चपेट में आकर साईकिल सवार की हुई मौत! हाट/बाजार से सब्जी खरीदकर घर लौट रहे थे मृतक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर/वैशाली। वैशाली जिले के बलिगांव थाना अंतर्गत चिकनौटा गांव में, टैंकर की चपेट में आकर एक साईकिल सवार व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से ईलाज के लिए समस्तीपुर जिला मुख्यालय के एक निजि अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां ईलाज के दौरान घायल व्यक्ति की देर रात मौत हो गयी।

जिसके बाद संबंधित थाने की पुलिस अस्पताल पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज मामले की छानबीन में जुट गयी है। मृत व्यक्ति की पहचान पुसा थाना क्षेत्र के गंगापुर पंचायत स्थित श्रीरामपुर अयोध्या गांव वार्ड 02 निवासी, स्वर्गीय शोभेलाल साह के 59 वर्षिय पुत्र सुखदेव साह के रूप में की गयी है।

घटना गुरुवार 10 अप्रैल की शाम करीब 05:30 बजे की बतायी जा रही है। घटना के बाद टैंकर चालक टैंकर को घटनास्थल पर छोड़ फरार बताया जा रहा है। घटना के संबंध में मृतक के ग्रामीणों का बताना है कि, मृतक सुखदेव साह राजमिस्त्री के साथ मजदुरी का काम करता था। घटना के दिन भी वह मजदुरी करने ही गए हुए थे।

लेकिन बेमौसम सुबह-सुबह हुई बारिश के कारण उनका काम बंद हो गया, और वह वापस अपने घर आ गए। जिसके बाद वह शाम को करीब 05 बजे सब्जी खरीदने घर से कुछ दुरी पर स्थित चिकनौटा गांव के हाट/बाजार गए हुए थे। जहां से वह सब्जी खरीदकर वापस अपने घर आ रहे थे।

इसी दौरान एनएच-28 को क्रॉस करने के समय, तेज गति आ रही अनियंत्रित टैंकर की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिसे स्थानीय लोगों के सहयोग से समस्तीपुर जिला मुख्यालय के एक निजी अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती कराया गया।

जहां ईलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। मृतक की तीन बेटी है, और सभी शादीशुदा है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है। रो-रोकर सबका बुरा हाल हो रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *