कई पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, नए पदस्थापन का आदेश जारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

दरभंगा। पुलिस उप-महानिरीक्षक, मिथिला क्षेत्र, दरभंगा के कार्यालय से जारी ज्ञापांक 1173/गो० दिनांक 13 मार्च 2026 के तहत जिले में कई पुलिस पदाधिकारियों का कार्यहित में तबादला किया गया है। प्राप्त अनुमोदन के बाद इन पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नए प्रतिष्ठानों में पदस्थापित किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, पु०नि० श्वेता पोद्दार को अंचल पुलिस निरीक्षक, सदर से स्थानांतरित कर अनुसंधान इकाई साइबर थाना में पदस्थापित किया गया है। पु०नि० कुमार गौरव को पर्यवेक्षी पदाधिकारी, सदर थाना से अनुसंधान इकाई साइबर थाना में भेजा गया है।

इसी प्रकार पु०नि० ज्वाला प्रसाद चौपाल को थानाध्यक्ष एससी/एसटी थाना से स्थानांतरित कर अनुसंधान इकाई साइबर थाना में पदस्थापित किया गया है। वहीं महिला थाना दरभंगा के थानाध्यक्ष पु०अ०नि० मनीषा कुमारी को पुलिस केंद्र दरभंगा भेजा गया है।

वहीं पु०नि० सत्येन्द्र कुमार को वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय की विधि-व्यवस्था शाखा से अंचल पुलिस निरीक्षक, सदर के पद पर पदस्थापित किया गया है। पु०नि० नवीन कुमार को अनुसंधान इकाई साइबर थाना से स्थानांतरित कर सदर थाना में पर्यवेक्षी पदाधिकारी बनाया गया है।

इसके अलावा पु०अ०नि० अनिल कुमार रजक को बहेड़ी थाना की अनुसंधान इकाई से स्थानांतरित कर एससी/एसटी थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं पु०अ०नि० पुष्पलता कुमारी को बहादुरपुर थाना की अनुसंधान इकाई से स्थानांतरित कर महिला थाना का थानाध्यक्ष पद पर पदस्थापित किया गया है।

आदेश में सभी स्थानांतरित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अविलंब अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देकर अनुपालन प्रतिवेदन समर्पित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *