समस्तीपुर। जिले के उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत लखनीपुर महेशपट्टी गांव में, ईद का त्योहार बड़े ही धूमधाम और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गांव में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी।

स्थानीय राजद नेता परवेज आलम को ईद की बधाई देने क्षेत्रीय विधायक आलोक कुमार मेहता उनके आवास पहुंचे। विधायक ने सभी को ईद की शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र में शांति, सौहार्द और एकता बनाए रखने का संदेश दिया। ईद के इस पावन अवसर पर गांव में खुशी और सौहार्द का अनूठा संगम देखने को मिला।
इस मौके पर प्रभुनारायण राय, राम लौलीन राय, शंकर यादव और राकेश ठाकुर समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Post Views: 36







