समस्तीपुर में भीषण सड़क हादसा: बाबा धाम से लौट रही कार घर की दीवार से टकराई, युवक गंभीर रूप से घायल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर। जिले के दलसिंहसराय थाना अंतर्गत बसढ़िया बाजीतपुर गांव स्थित एनएच-28 पर, मंगलवार 28 अप्रैल की अहले सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बाबा धाम से लौट रही एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार एनएच-28 किनारे खेत में लगी फसल को बर्बाद करते हुए, एक घर की दीवार से जा टकराई। जिसमें कार सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।

जिसे ईलाज के लिए निजि क्लिनिक में भेजा गया है। घायल व्यक्ति की पहचान बाजीतपुर वार्ड संख्या 9 निवासी, राम प्रवेश सिंह के 22 वर्षिय पुत्र विजय कुमार के रूप में की गयी है। हादसा इतना भयावह था कि कार के परखच्चे उड़ गए। इस घटना में घर के दीवार का एक हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुट गयी है।

घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का बताना है कि, राजकीय मध्य विद्यालय गद्दो बाजीतपुर गांव के पास, सामने से आ रहे एक डीजे वाहन को साइड देने के दौरान, चालक ने वाहन पर से अपना नियंत्रण खो दिया। जिसके बाद कार सड़क से नीचे उतरकर खेत में जा घुसी, इसके बाद सीधे एक घर की दीवार से जा टकरायी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार सवार युवक कार के अंदर ही फंसकर रह गया।

घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद घायल युवक को कार से बाहर निकाला, तथा ईलाज के लिए निजि अस्पताल भेज दिया। जहां से बेहतर ईलाज के लिए उसे सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया। सुचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस बल मौके पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *