
समस्तीपुर। जितवारपुर स्थित हाउसिंग बोर्ड मैदान में दशहरा पर्व पर आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम की तैयारियों का बुधवार 21 अक्टूबर को, जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा एवं एसडीपीओ सदर 01 सतीश सुमन ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, विधि-व्यवस्था एवं यातायात प्रबंधन की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए।
डीएम ने कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश-निकास, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई और आपातकालीन इंतजाम समय पर पूरा करने का निर्देश दिया। वहीं, एसपी ने पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, संवेदनशील स्थानों पर निगरानी और यातायात व्यवस्था सुचारु रखने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान सदर एसडीओ राकेश कुमार, एसडीपीओ सतीश सुमन, नगर आयुक्त गौतम कुमार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से शांति, सौहार्द बनाए रखने और प्रशासनिक निर्देशों का पालन कर कार्यक्रम को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण बनाने में सहयोग करने की अपील की।







