



अरविन्द कुमार/मृत्यूंजय कुमार कर्ण:[बिहार की आवाज] समस्तीपुर जिले के उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र के एनडीए प्रत्याशी, सह केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने, लोकसभा चुनाव को लेकर मंगलवार 30 अप्रैल को, उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र के अनगारघाट, डढ़िया मुरियारो, बिरनामातुला, हरपुर रेबाड़ी, भगवानपुर देसुआ, चैता उत्तरी व चैता दक्षिणी आदि गांव में, चैता दक्षिणी के पुर्व मुखिया सह वर्तमान मुखिया पति, व भाजपा के वरिष्ठ नेता कमलकांत राय के नेतृत्व में, सघन जनसंपर्क अभियान चलाया।

चैता दक्षिणी गांव में इस जनसंपर्क अभियान का आगाज, चैता दक्षिणी गांव स्थित माता काली के मंदिर में, माता के दर्शन के साथ हुआ। तत्पश्चात मंदिर परिसर में ही एक छोटी सी सभा का आयोजन स्थानीय मुखिया प्रतिनिधी, सह भाजपा नेता कमलकांत राय की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। आयोजित इस सभा को संबोधित करते हुए मुखिया प्रतिनिधी कमलकांत राय ने कहा कि, आज तक माता काली के इस मंदिर में, जिसने भी सत्य निष्ठा से अपना मत्था टेका है, आशीर्वाद लिया है, उसका प्रमोशन अवश्य हुआ है।

आज हमारे गृहराज्यमंत्री यहां आए हैं, और माता काली का आशीर्वाद लेकर चैता से चुनावी शंखनाद भी किए हैं, तो निश्चय ही विजय भी होगा और प्रमोशन भी होगा। इस सभा में मौजूद भाजपा नेताओं ने स्थानीय लोगों से एनडीए के पक्ष में मतदान करने की अपील भी की। आयोजित इस सभा में मौजूद नित्यानंद राय ने स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि, उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र की प्यारी मतदाता बंधुओं के के बदौलत ही, वह आज विगत दस वर्षों से उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद ही नही, बल्कि विगत 5 वर्षों से वह केंद्र सरकार में केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री भी हैं।

जिसके कारण उन्हें देश की सीमाओं पर होने वाले सुरक्षा से संबंधित काम भी करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। श्री राय ने यह भी कहा कि, उनके सांसद रहते हुए उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र का चहुंमुखी विकास हुआ है। नित्यानंद राय ने यह भी कहा कि, प्रनानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कारण, आज 25 करोड़ भारतवासी गरीबी रेखा से बाहर आ चुके हैं। आज गरीबी के कारण ईलाज के अभाव में कोई अपना प्राण नही त्याग सकता है, क्यों पुरे भारतवर्ष में आयुष्मान कार्ड से 5 लाख तक का ईलाज मुफ्त में किया जा रहा है।

उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र के 24 लाख से ज्यादा लोगों को मुफ्त में अनाज दिया जा रहा है। उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र में 1 लाख 40 हजार लोगों का घर बनाया गया है, तथा 1 लाख 40 हजार किसानों के खातों में किसान सम्मान निधि का 364 करोड़ रूपए भेजा गया है। यहां के लोगों को रोजगार मिले इसके लिए 1 लाख 29 हजार लोगों के बीच, 11 सौ करोड़ से भी ज्यादा का मद्रा लोन दिया गया। मातृत्व वंदना योजना से 80 हजार गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार दिया गया है, साथ ही 23 लाख बच्चों को पोषक आहार दिया जा रहा है। श्री राय ने यह भी कहा कि, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत, उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र में करीब 500 किलोमीटर लंबी सड़कें बनी हैं, उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र में बिजली की निर्बाध आपूर्ति की जा रही है। चिकित्सा सुविधा के लिए उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज बनबाए गये हैं। इस दौरान उजियारपुर सांसद नित्यानंद राय ने बिना किसी का नाम लिए कहा कि, उजियारपुर में एक तरफ ऐसा प्रत्याशी है जो, प्रधानमंत्री जी के आशीर्वाद का पैसा किसानों के खातों में पहुंचवा देता है, तो एक तरफ ऐसा भी प्रत्याशी है जो, गरीबों का पैसा अपने फर्जी बैंक से लूट लिए हैं। इस दौरान श्री राय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का गुणगान करते हुए यह भी कहा कि, जो काम पिछले 70 वर्षों में नहीं हो पाया है। वह इन 10 वर्षों में पुरा कर दिया गया है, हालांकि जो काम बचा हुआ है उस काम को भी आने वाले दिनों में पूर्ण कर दिया जाएगा। सभा के अंत में नित्यानंद राय ने एक बार फिर से अपनी जीत का दावा करते हुए कहा कि, इस बार वह विगत चुनाव में हूयी जीत से भी अधिक वोट से जीत हासिल करेंगे। मौके पर सूरज यादव, अमित चौरसिया, मुखिया प्रतिनिधी सह भाजपा नेता कमलकांत राय सहित दर्जनों की संख्या में लोग मौजूद थे।