भारत सरकार के निति आयोग द्वारा विकसित भारत के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए, आयोजित सम्पूर्णता अभियान कार्यक्रम का जिलाधिकारी ने किया शुभारंभ

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/अमित कुमार/: [समस्तीपुर] नीति आयोग भारत सरकार के द्वारा विकसित भारत के लक्ष्य की प्राप्ति को लेकर, संपूर्णता अभियान के आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम की शुरूआत जिलाधिकारी समस्तीपुर योगेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी समस्तीपुर योगेन्द्र सिंह, वारिसनगर विधान सभा सदस्य अशोक कुमार, रोसड़ा विधान सभा सदस्य बिरेन्द्र कुमार, जिला परिषद अध्यक्षा खुशबू कुमारी, उप विकास आयुक्त संदीप प्रियदर्शी, अनुमंडल पदाधिकारी समस्तीपुर दिलीप कुमार, नगर आयुक्त नगर निगम समस्तीपुर, सिविल सर्जन समस्तीपुर डॉ संजय कुमार चौधरी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। आयोजित इस कार्यक्रम का संचालन मध्य विद्यालय लगुनियाँ सूर्यकंठ के प्रधानाध्यापक सौरभ कुमार ने किया।

इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद जिलाधिकारी समस्तीपुर योगेन्द्र सिंह ने कहा कि, संपूर्णता अभियान के आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के अंतर्गत, नीति आयोग भारत सरकार के द्वारा समस्तीपुर जिले के हसनपुर तथा खानपुर प्रखण्ड का चयन किया गया है। यह कार्यक्रम 3 महीने की संकल्पना के साथ 04 जुलाई 2024 से 30 सितम्बर 2024 तक चलाया जाना है। जिसके अन्तर्गत विकसित भारत के लक्ष्य की प्राप्ति हेतु पाँच क्षेत्रों स्वास्थ्य, कृषि, पोषण, शिक्षा एवं सामाजिक विकास में, कुल 40 आयामों के आधार पर सात संकेतको में सभी की सामूहिक भागीदारी से, मिशन मोड में कार्य करते हुए अगले 90 दिनों में, दोनों प्रखण्डों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान सुनिश्चित करने के लक्ष्य की प्राप्ति हेतु सभी उपस्थित पदाधिकारियों, कर्मियों को शपथ दिलवाया गया। शत-प्रतिशत गर्भवती महिलाओं को समय पर प्रसव पूर्व देखभाल, गर्भवती महिलाओं को पूरक पोषण की प्राप्ति, सभी बच्चों का पूर्ण टीकाकरण, मधुमेह और उच्च रक्त चाप की नियमित जाँच, कृषि क्षेत्र में सॉयल हेल्थ कार्ड का शत-प्रतिशत वितरण, विद्यालयों में बुनियादी सुविधाओं जैसे विद्युत एवं पाठ्य पुस्तकों की शत् प्रतिशत उपलब्धता, एवं स्वयं सहायता समूहों को रिवॉलविंग फंड की उपलब्धता सुनिश्चित कराना है। कार्यक्रम में जिला शिक्षा पदाधिकारी समस्तीपुर, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी प्राथमिक शिक्षा एवं सर्व शिक्षा अभियान, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, मध्याह्न भोजन योजना, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी हसनपुर एवं खानपुर सहित स्वास्थ्य, शिक्षा एवं आईसीडीएस विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।