अरविन्द कुमार/शिव उदय,सिंह: ( समस्तीपुर ) जिले के घटहो थाना अंतर्गत ककरघट्टी विद्यापतिनगर पथ पर गुरुवार 31 अक्टूबर की दोपहर करीब 12:45 बजे हुई भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, तथा एक किशोरी गंभीर रूप से जख्मी हो गई।

गंभीर रूप से जख्मी किशोरी को स्थानीय लोगों ने तत्काल इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां घायल किशोरी के गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया गया।

उधर घटना के बाद स्थानीय लोगों ने विद्यापतिनगर ककरघट्टी पथ पर आगजनी कर सड़क जाम कर दिया, तथा हंगामा करने लगे। सड़क जाम कर रहे लोग मृतक के परिजन को उचित मुआवजा देने व सड़क हादसे में शामिल कार चालक के खिलाफ अपराधिक मुकदमा दर्ज करने की मांग करने लगे।

वहीं घटना की सुचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची घटहो थाने की पुलिस ने सड़क जाम कर रहे लोगों को काफी समझाने बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आक्रोशित लोग घटनास्थल पर वरीय पुलिस पदाधिकारी को बुलाने की मांग पर अड़े हुए थे।

मृत व्यक्ति की पहचान घटहो थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर घटहो निवासी, जामुन महतो के 55 वर्षिय पुत्र राम परमानंद महतो तथा घायल नाबालिग किशोरी की पहचान दिनेश महतो की 14 वर्षिया पुत्री मौसम कुमारी के रूप में की गई है।

घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक राम परमानंद महतो उक्त किशोरी के साथ, दीपावली से संबंधित घरेलू सामान की खरीदारी करके वापस अपने घर जा रहे थे कि,

इसी दौरान सामने से आ रही अनियंत्रित कार ने उन्हें सामने से जोरदार ठोकर मार दिया तथा पास के ही एक पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी।

जिसमे पैदल जा रहे मृतक व उक्त किशोरी दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोग जब तक कुछ कर पाते घायल व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, तथा एक अन्य नाबालिग किशोरी गंभीर रूप से जख्मी हो गयी।

जिसे ईलाज के लिए जिला के एक निजि अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखकर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया गया।

इधर घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने विद्यापतिनगर ककरघट्टी पथ को थाना से कुछ दुर घटनास्थल के पास जाम कर दिया, तथा आगजनी कर पुलिस विभाग के वरीय पदाधिकारी को घटनास्थल पर बुलाने की मांग करने लगे। खबर लिखे जाने तक सड़क जाम ही था।








