



बिहार की आवाज। बंगरा थाना। नसीब लाल झा।
समस्तीपुर। जिले की बंगरा थाने की पुलिस ने होली के दिन थाना क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल में होली के इस पर्व को संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से

होकर दर्जनों पुलिस कर्मियों के साथ फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस कप्तान समस्तीपुर अशोक मिश्रा के निर्देश पर बंगरा थाना परिसर से निकाली गयी यह फ्लैग मार्च थाना क्षेत्र के ठगवा चौक, रहीमबाद, कोठिया आदि का भ्रमण करते हुए वापस थाना पहुंचकर समाप्त हो गयी।

इस दौरान थानाध्यक्ष बंगरा मनिषा कुमारी ने बताया कि, वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर आज थाना क्षेत्र के करीब आधा दर्जन गांव मुहल्ला की मुख्य सड़कों से फ्लैग मार्च

निकालकर असमाजिक तत्त्व के लोगों को यह चेतावनी दी गयी है कि, अगर होली के दौरान उनलोगों के द्वारा थाना क्षेत्र में किसी भी प्रकार से अशांति फैलाई जाती है तो, अथवा किसी भी शरारती तत्वों के द्वारा होली के आड़

में उपद्रव किया जाता है तो, वैसे लोगों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस फ्लैग मार्च में थानाध्यक्ष बंगरा मनिषा कुमारी, अपर थानाध्यक्ष प्रिति कुमारी, पुलिस अवर निरीक्षक रामावधेश सिंह,

सहायक पुलिस अवर निरीक्षक आफताब आलम सहित अन्य पुलिस बल शामिल थे।

