अरविन्द कुमार/समस्तीपुर: उजियारपुर प्रखंड के लखनीपुर महेशपट्टी पंचायत स्थित, द विजार्ड पब्लिक स्कूल एंड कोचिंग सेन्टर के द्वारा, प्रतिभा खोज प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन किया गया। द विजार्ड पब्लिक स्कूल एंड कोचिंग सेन्टर में आयोजित, इस प्रतिभा खोज प्रतियोगिता परीक्षा में, उजियारपुर प्रखंड के करीब आधा दर्जन विद्यालयों के करीब 500 बच्चों ने भाग लिया। जिसमें करीब 300 छात्रा व 200 छात्र शामिल थे।

इस प्रतिभा खोज प्रतियोगिता परीक्षा का परिणाम 26 जनवरी 2024 को प्रकाशित किया जाएगा। इस दौरान द विजार्ड पब्लिक स्कूल एंड कोचिंग सेन्टर के संस्थापक सह प्राचार्य अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि, उनके विद्यालय द विजार्ड पब्लिक स्कूल एंड कोचिंग सेन्टर के द्वारा, इस तरह के परीक्षा का आयोजन विगत तीन वर्षों से किया जा रहा है। विगत दोनों सत्रों में आयोजित इस प्रतिभा खोज प्रतियोगिता परीक्षा में सफल होने वाले छात्रों को, संस्थान के द्वारा लाभ भी दिया जा रहा है। इस संस्थान के द्वारा इस तरह के प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन करने का मुख्य उद्देश्य यह रहता है कि, दुर-दराज के वैसे गरीब छात्र जो अर्थाभाव के कारण अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ देते हैं, उनके प्रतिभा को निखारकर इस काबिल बनाना कि वह अपनी पढ़ाई अपने दम पर आगे भी जारी रख सके।

मौके पर मौजूद द विजार्ड पब्लिक स्कूल एंड कोचिंग सेन्टर के निदेशक सोनु कुमार ने बताया कि, इस वर्ष प्रतिभा खोज प्रतियोगिता परीक्षा में, टॉपर रहने वाले छात्र को एक साईकिल दिया जाएगा, साथ ही इस प्रतियोगिता परीक्षा में प्रथम स्थान, द्वितीय स्थान व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को विनर कप तथा, टॉप टेन छात्रों को मेडल व दीवार घड़ी से सम्मानित किया जाएगा। वहीं इस प्रतियोगिता परीक्षा में 80% से ज्यादा अंक प्राप्त करने वाले छात्र को, विजार्ड पब्लिक स्कूल एंड कोचिंग सेन्टर में शिक्षा ग्रहण करने पर 100% की छूट प्राप्त होगी। वहीं 70 से 80 % अंक प्राप्त करने वाले बच्चों को 50% व 60 से 70% अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को 25% की छूट विद्यालय के सभी प्रकार के शुल्क में दी जाएगी।

वहीं इस प्रतियोगिता परीक्षा में शामिल होने वाले अन्य बच्चों को भी इस संस्थान के द्वारा सांत्वना पुरस्कार दिया जाएगा। इस दौरान मौके पर द विजार्ड पब्लिक स्कूल, एंड कोचिंग सेन्टर के संस्थापक सह प्राचार्य, अशोक कुमार शर्मा, संस्थापक सदस्य कुंदन कुमार, प्रबंध निदेशक सोनू कुमार, चेयरमैन मोहम्मद कलाम, शिक्षकों में विकास कुमार, अजय कुमार, रूपेश कुमार, सोनी कुमारी, अमृता कुमारी, आदित्य कुमार, सुमित कुमार, मोहम्मद सद्दाम, दीपक कुमार व रविकांत कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में बच्चे, अभिभावक व विद्यालय के शिक्षक मौजूद रहे।








