बिहार की आवाज। संवाददाता। जिले के उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत गावपुर पंचायत में जीपीएल सीजन 05 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन रविवार 08 फरवरी को प्रखंड के सबसे लोकप्रिय गावपुर पंचायत के पैक्स अध्यक्ष विद्यानंद सिंह ने फीता काटकर किया।

टूर्नामेंट के पहले दिन का मैच प्रकाश एलेवन दलसिंहसराय व एलेवन स्टार चमथा के बीच खेला गया। इस दौरान एलेवन चमथा ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का निर्णय लिया। जहां प्रकाश इलेवन दलसिंहसराय ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में 04 विकेट के नुकसान पर 136 रन बनाया।

वहीं जबाब में उतरी एलेवन स्टार चमथा की टीम निर्धारित 12 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर मात्र 128 रन ही बना पायी। इस टूर्नामेंट के पहले दिन ही एलेवन स्टार चमथा को 08 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस दौरान इस टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद गावपुर पंचायत के युवा पैक्स अध्यक्ष विद्यानंद सिंह ने बताया कि, खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग है।
क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेल भी है। जिसमें हमारे देश के युवाओं ने नाम रौशन किया है, लेकिन क्रिकेट की तो बात ही कुछ और है। पुरी दुनियां में क्रिकेट के चाहने वाले करोड़ों में है। क्रिकेट खेलने से शरीर चुस्त और दिमाग पुरी तरह तंदुरुस्त रहता है। इस दौरान पैक्स अध्यक्ष विद्यानंद सिंह ने, खिलाड़ियों की हौसलाअफजाई करते हुए मैन ऑफ द सिरीज आने वाले खिलाड़ी को रेंजर साईकिल देने की घोषणा की।
इस दौरान मौके पर GPL संयोजक आर्यन कुमार, संजीत कुमार, छोटू कुमार, आयुष कुमार, अजीत कुमार, शिवसागर सिंह, बलराम सहनी, राजा कुमार, छोटू कुमार, डाकबाबू अजय सिंह, युगल किशोर सिंह, राजाराम सिंह, हरिनंदन सिंह, रत्नेश कुमार, मिथिलेश कुमार, हरमीत साहनी, सोनू साहनी, मुकेश मल्लिक आदि मौजूद थे।










