दलसिंहसराय में भू-माफियाओं का कहर! जमीनी विवाद में पीट-पीटकर 01 महिला की हत्या! 03 अन्य घायल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बिहार की आवाज।  संवाददाता। जिले के दलसिंहसराय थाना अंतर्गत दलसिंहसराय नगर परिषद चकनवादा वार्ड 10 में एक बार फिर भू-माफिया का कहर देखने को मिला। जहां जमीनी विवाद में भू-माफिया के सहयोगियों ने एक ही परिवार के चार लोगों को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया।

जिसे स्थानीय लोगों के सहयोग से ईलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर में भर्ती कराया गया। जहां ईलाज के दौरान गुरूवार 05 फरवरी की दोपहर घायलों में से एक महिला की मौत हो गयी। मृत महिला की पहचान दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के चकनवादा वार्ड 10 निवासी 26 वर्षिया तरन्नूम बानो के रूप में की गयी है।

घटना बुधवार 04 फरवरी की बतायी जा रही है। घटना की सुचना मिलने के करीब 03 घंटा बाद मौके पर पहुंची दलसिंहसराय थाने की पुलिस, मृतिका के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज मामले की छानबीन में जूट गयी है।

घटना के संबंध में पिड़ित परिजनों का बताना है कि, बुधवार 04 फरवरी को आरोपित के घर के बच्चे ने उनके घर के बच्चे के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया था। जिसकी जानकारी देने वह आरोपित के घर पहुंची थी। जहां आरोपित लोगों ने उनके साथ मारपीट करना शुरू कर दिया।

इस दौरान आरोपितों ने उनके परिवार की सभी महिलाओं को मारपीट कर बुरी तरह जख्मी कर दिया। जिसके बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से उनलोगों को सदर अस्पताल समस्तीपुर में ईलाज के लिए भर्ती कराया गया गया। जिसमें से ईलाज के दौरान उनकी ननद तरन्नूम बानो की सदर अस्पताल में ईलाज के दौरान मौत हो गयी।

जिसके बाद वहलोग मृतिका के शव को लेकर घर चले आए। जहां से दलसिंहसराय पुलिस को इसकी सुचना दी गयी। सुचना मिलने के बाद दलसिंहसराय पुलिस मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दी है। पिड़िता ने यह भी बताया कि, आरोपित ने उनके नंदोसी से उनके घर वाले जमीन पर केस करवा दिया है। उसी केस को लेकर अक्सर आरोपित से कहासुनी होते रहता था। अंततः आज हत्या भी कर दी गयी।

आपको बता दें कि दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में इन दिनों भू-माफिया का गिरोह काफी सक्रिय हो गया है। भोले-भाले लोगों को अपना मोहरा बनाकर, एक अच्छे खासे परिवार के परिजनों व उनके रिश्तेदारों के बीच फूट डालकर, फर्जी गवाह आदि तैयार कर जमीन का रजिस्ट्री अपने नाम से करा लेता है, तथा अगर कोई इसका विरोध करता है तो तरन्नूम बानो के तरह उसकी भी हत्या तक कर दी जाती है, और दलसिंहसराय के सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र थानाध्यक्ष इरशाद आलम चैन की बांसुरी बजाकर आराम फरमाते रहते हैं।

दलसिंहसराय थानाध्यक्ष इरशाद आलम के राज में  दलसिंहसराय थाना अंतर्गत एनएच-28 पर किस प्रकार बालू व गिट्टी माफिया हैं सक्रिय,, जानने के लिए बने रहिए बिहार की आवाज के साथ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🔴 बिग ब्रेकिंग: सदर अस्पताल से ईलाज के दौरान पुलिस अभिरक्षा से फरार आरोपित 36 घंटा के बाद न्यायालय में आत्मसमर्पण के दौरान गिरफ्तार! चौकीदार का बेटा सदर अस्पताल में आरोपित के सुरक्षा में था तैनात! अभी भी दलसिंहसराय थाना में चौकीदार पुत्रों का चलता है राज!

🔴 बिग ब्रेकिंग: सदर अस्पताल से ईलाज के दौरान पुलिस अभिरक्षा से फरार आरोपित 36 घंटा के बाद न्यायालय में आत्मसमर्पण के दौरान गिरफ्तार! चौकीदार का बेटा सदर अस्पताल में आरोपित के सुरक्षा में था तैनात! अभी भी दलसिंहसराय थाना में चौकीदार पुत्रों का चलता है राज!