संदीप कुमार चौधरी के समर्थन में भाकपा-माले का जनसंपर्क अभियान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर। बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से भाकपा-माले प्रत्याशी संदीप कुमार चौधरी के समर्थन में बुधवार 21 अक्टूबर को पूसा प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। भाकपा-माले के पूसा प्रखंड सचिव अमित कुमार के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्नातक मतदाताओं से संपर्क कर शिक्षा, रोजगार, पुरानी पेंशन की बहाली, नियमित नियुक्ति और कर्मचारियों के अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा किया।

इस दौरान प्रखंड सचिव अमित कुमार ने कहा कि, शिक्षा व्यवस्था में सुधार, बेरोजगारी दूर करना, युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना और कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा आज के प्रमुख सवाल हैं। इन मुद्दों को विधान परिषद में मजबूती से उठाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि संदीप कुमार चौधरी करीब डेढ़ दशक तक छात्र आंदोलन में सक्रिय रहे हैं, और शिक्षा एवं रोजगार से जुड़े सवालों पर संघर्ष करते रहे हैं।

भाकपा-माले जिला कमिटी सदस्य सह आरवाईए जिला सचिव रौशन कुमार ने कहा कि, बिहार के शिक्षित युवाओं के सामने बेरोजगारी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और नियमित नियुक्ति जैसी गंभीर चुनौतियां हैं। विश्वविद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों में रिक्त पदों पर नियमित बहाली, पुरानी पेंशन की बहाली और कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा के लिए ठोस पहल जरूरी है। उन्होंने संदीप कुमार चौधरी की छात्र राजनीति और छात्र-युवा आंदोलनों में सक्रिय भूमिका का उल्लेख करते हुए कहा कि, शिक्षा, रोजगार और लोकतांत्रिक अधिकारों के सवालों को चुनाव में प्रमुखता मिलनी चाहिए।

जनसंपर्क अभियान में भाकपा-माले प्रखंड कमिटी सदस्य रविंद्र कुमार सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे। कार्यकर्ताओं ने मतदाताओं से संवाद कर चुनावी मुद्दों पर चर्चा की तथा शिक्षा, रोजगार और कर्मचारियों के हितों को प्रमुखता से उठाने पर जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उजियारपुर थाना क्षेत्र में 72 घंटा के अंदर उत्पाद पुलिस की दुसरी बड़ी कार्रवाई, थाना से 2 किलोमीटर की दुरी पर घंटों खड़ी रही लाखों रूपए मूल्य के ब्रांडेड शराब लोड कंटेनर, उजियारपुर पुलिस को जानकारी भी नही हुई, उत्पाद पुलिस ने छापामारी कर बरामद कर लिया प्रतिबंधित विदेशी शराब