हनुमान मंदिर से चोरी हुई चांदी की मुर्ति मामले में उजियारपुर पुलिस अपना रही सुस्त रवैया, घटना के एक माह से ज्यादा का समय बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ है खाली

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर। उजियारपुर बाजार स्थित हनुमान मंदिर से चांदी की गणेश-लक्ष्मी जी की मूर्तियां, और चढ़ावे के रुपये के चोरी होने की घटना को, आज एक माह से ज्यादा का समय बीत चुका है, लेकिन उजियारपुर थाने की पुलिस ने अब तक इस मामला का उद्भेदन नही किया है। चोरी गई मूर्तियों की बरामदगी और बदमाशों को गिरफ्तार करना तो दुर की बात है।

उजियारपुर थानाध्यक्ष के इस सुस्ती को देखकर ऐसा लगता है, जैसे इस घटना का उद्भेदन शायद ना हो पाए। स्थानीय लोगों को उम्मीद थी कि, उजियारपुर थाना के नए थानाध्यक्ष शिव कुमार यादव इस प्रकार की आपराधिक घटनाओं के प्रति संवेदनशील होंगे, लेकिन थानाध्यक्ष की सुस्ती को देखकर ऐसा लगता है कि, जैसे इनसे भी आपराधिक घटनाओं पर लगाम नही लग पाएगी।

आपको बता दें कि, उजियारपुर बाजार स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर के पुजारी, उमाशंकर दास उर्फ लालबाबा ने, उजियारपुर थाना को आवेदन देकर बताया था कि, 19 सितंबर 2026 की सुबह करीब सात बजे, जब वह मंदिर परिसर से के बाहर निकले थे, मंदिर परिसर में तीन लोग बैठे हुए थे।

कुछ देर बाद जब वह मंदिर पहुंचे तो, मंदिर में रखा चांदी की बनी गणेशजी व लक्ष्मीजी की मूर्तियां गायब थीं। जिन मुर्तियों का वजन पुजारी ने करीब 30 भरी बताया था, साथ ही हनुमान जी के सामने रखे चढ़ावे के 1100 रुपये भी गायब होने की बात कही थी। पुजारी ने अपनी शिकायत में कुछ लोगों पर संदेह भी जताया था।

पुजारी का कहना था कि, जब इस संबंध में उन्होंने मंदिर परिसर में मौजूद लोगों से पुछताछ किया तो, आरोपितों ने उनके साथ गाली-गलौज की, तथा मंदिर परिसर सहित उन्हें बम से उड़ाने की धमकी तक दे दी। जबकि घटना का बीते सोमवार 19 अक्टूबर को ही एक माह का समय पुरा हो चुका है, लेकिन आज तक उजियारपुर पुलिस इस मामले में ना तो चोरी गयी मूर्तियों को बरामद कर पायी है, और ना ही चोरों का पता लगाने में सफल हो पायी है, गिरफ्तार करना तो बहूत दुर की बात है।

आपको बता दें कि, उजियारपुर थाना के पुराने भवन के आसपास भी पिछले वर्ष 2025 और 2026 के शुरूआती माह में पुरे उजियारपुर बाजार में करीब 1 दर्जन के आसपास दुकानों में चोरी की घटना घटित हुई थी, लेकिन तत्कालीन थानाध्यक्ष उजियारपुर अजीत कुमार भी एक भी घटना का सफल उद्भेदन करने में सक्ष्म नही हो पाए थे।

हालांकि इसी वर्ष बीते दिनों उजियारपुर थाना के पुर्व थानाध्यक्ष अजीत कुमार के लाईन हाजिर होने के बाद, पुलिस ईंस्पेक्टर शिव कुमार यादव ने उजियारपुर थानाध्यक्ष के रूप में कमान संभाला। जिसके बाद क्षेत्रवासियों के बीच यह आस जगी थी कि, थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बहाल होगी, लेकिन व्यवस्था में कोई बदलाव नही हुआ। पहले भी ऐसी कई घटनाएं हुई जिसका उद्भेदन आज तक नही हुआ, और आज भी वही हाल है। अब देखना यह है कि उजियारपुर थानाध्यक्ष शिव कुमार यादव इस मामले का उद्भेदन कब तक कर पाते हैं, और चोरी गई मूर्तियों की बरामदगी, और चोरों की गिरफ्तारी कब तक हो पाती है।

हालांकि उजियारपुर थानाध्यक्ष शिव कुमार यादव का बताना है कि, घटना से संबंधित कुछ सुराग उन्हें मिले हैं। बहूत जल्द घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उजियारपुर थाना क्षेत्र में 72 घंटा के अंदर उत्पाद पुलिस की दुसरी बड़ी कार्रवाई, थाना से 2 किलोमीटर की दुरी पर घंटों खड़ी रही लाखों रूपए मूल्य के ब्रांडेड शराब लोड कंटेनर, उजियारपुर पुलिस को जानकारी भी नही हुई, उत्पाद पुलिस ने छापामारी कर बरामद कर लिया प्रतिबंधित विदेशी शराब