संदिग्ध मौत के पिड़ित परिवार से मिले भाकपा-माले नेता! कहा जहरीली शराब से हुई मौत को मारपीट का रूप दे रही है पुलिस-प्रशासन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बिहार की आवाज। संवाददाता। जिले के उजियारपुर थाना अंतर्गत गावपुर व बेलारी गांव में दो युवकों की हुई संदिग्ध मौत के पिड़ित परिवार वालों से मिलने भाकपा-माले की पांच सदस्यीय टीम शुक्रवार 06 फरवरी को उनके गांव पहुंची जहां उन्होंने पिड़ित परिवार वालों से मुलाकात किया तथा घटना के बारे में विस्तृत जानकारी लिया।

मृतक के परिजनों से जानकारी लेने के बाद भाकपा माले जिला स्थायी समिति सदस्य फ़ूलबाबू सिंह ने बताया कि, उजियारपुर प्रखंड के गावपुर वार्ड 06 निवासी 48 वर्षिय सन्नी ठाकुर, व बेलारी पंचायत के वार्ड 02 निवासी 30 वर्षिय विकास महतो, दोनों की जहरीली शराब पीने से हुई मौत मामले को, उजियारपुर थानाध्यक्ष अजीत कुमार के द्वारा मारपीट का मामला बताते हुए, पुरे मामले की लीपा-पोती की जा रही है।

इस दौरान उन्होंने उच्चाधिकारी के उपर भी मामले को गंभीरता से नही लेने का आरोप लगाया। इस दौरान जांच टीम ने उजियारपुर थानाध्यक्ष को बर्खास्त करने व शराब तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए पिड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की।

इस दौरान मौके पर भाकपा-माले उजियारपुर प्रखंड सचिव गंगा प्रसाद पासवान, छात्र संगठन आइसा नेता मोहम्मद फरमान, उमेश मल्लिक, सोनेलाल सिंह व भाकपा-माले जिला स्थायी कमेटी सदस्य फूलबाबू सिंह मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *