???? बिग ब्रेकिंग: वार्ड सदस्य ने धूमधाम से मनाया 75वां गणतंत्र दिवस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/समस्तीपुर: उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत लखनीपुर महेशपट्टी पंचायत के वार्ड संख्या 02 में, शुक्रवार 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस का यह राष्ट्रीय महापर्व, बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। मौके पर वार्ड संख्या 2 की वार्ड सदस्या भोली देवी, व वार्ड सचिव पूनम कुमारी ने संयुक्त रूप से झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दिया। तत्पश्चात मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों व स्कूली बच्चों के बीच प्रसाद का वितरण भी किया गया।

गणतंत्र दिवस समारोह में मौजूद समाजसेवी रंजीत कुमार सहनी उर्फ क्रांति सहनी ने, स्थानीय लोगों को गणतंत्र दिवस की बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, आज हमारा देश अपना 75वां गणतंत्र दिवस का जश्न मना रहा है। यह 75वां गणतंत्र दिवस कई मायनों में देश की विकास यात्रा में एक ऐतिहासिक पड़ाव है। 26 जनवरी वह तारीख है जिसे भारतवासी कभी नहीं भुल सकते। 26 जनवरी 1950 को ही हमारा संविधान लागू हुआ था। यह वह दिन था जिस दिन हमारा भारत देश, लोकतांत्रिक गणराज्य बन गया। यही नहीं 26 जनवरी का यह दिन हमें तीन बड़ी उपलब्धियों की याद भी दिलाता है।

पहली यह कि बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर जी के द्वारा रचित, हमें वह संविधान मिला, जिसे भारत के लोगों ने स्वंय अपना भविष्य तय करने के लिए बनाया था। दूसरी उपलब्धि राष्ट्र को अपना मूल नाम भारत वापस मिला, तथा तीसरी बड़ी उपलब्धि यह कि, ब्रिटिश सम्राट द्वारा नियुक्त गवर्नर जनरल के स्थान पर, हमारा अपना राष्ट्रपति मिला। इसी तिथि पर गवर्नर जनरल का झंडा उतारा गया और भारत के पहले राष्ट्रपति ने अपना झंडा फहरा दिया था। 26 जनवरी 1950 को जब देश में हमारा अपना संविधान लागू हुआ, तब जाकर हमारी सरकार, हमारा शासन व हमारे देश की व्यवस्था हमारे संविधान के मुताबिक चलने लगी। मौके पर मिथिलेश कुमार सहनी, पैक्स अध्यक्ष प्रभात कुमार सिंह, राम कुमार सहनी, उपेन्द्र रजक, अरूण सिंह, दिनेश प्रसाद सिंह, राम विशेक सहनी सहित सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्राथमिक मकतब लक्ष्मीपुर महेशपट्टी में तिथि भोज का किया गया आयोजन विद्यालय के शिक्षकों ने निजि कोष से इस तिथि भोज का किया था आयोजन तिथि भोज में स्कूली बच्चों ने स्वादिष्ट व्यंजनों का उठाया लुत्फ

प्राथमिक मकतब लक्ष्मीपुर महेशपट्टी में तिथि भोज का किया गया आयोजन विद्यालय के शिक्षकों ने निजि कोष से इस तिथि भोज का किया था आयोजन तिथि भोज में स्कूली बच्चों ने स्वादिष्ट व्यंजनों का उठाया लुत्फ