???? बिग ब्रेकिंग: उजियारपुर में 1 घर व 1 मोबाइल दुकान में भीषण चोरी, लाखों का मोबाईल व लैपटॉप ले गये चोर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार व अमित कुमार/समस्तीपुर: उजियारपुर थाना क्षेत्र के सातनपुर चौक स्थित, एनएच-28 के किनारे संचालित महालक्ष्मी मोबाइल नामक दुकान में, तथा महिसारी गांव में एक घर में अज्ञात चोरों ने एक भीषण चोरी की घटना को अंजाम देते हुए, मोबाइल दुकान से करीब 3 लाख 50 हजार का मोबाइल, लैपटॉप सहित अन्य एसेसरीज की चोरी कर लिया, तथा भाग निकला। इस दौरान चोरों ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

वहीं दुसरी घटना थाना क्षेत्र के महिसारी गांव की है। जहां बीते रात को अज्ञात चोरों ने, घर में घुसकर रूम का ताला तोड़कर, हजारों रूपए की संपत्ति की चोरी कर लिया है। सातनपुर चौक पर मोबाइल दुकान में चोरी करने वाले चोर ने, दुकान के पास बने एक घर के मुख्य दरबाजे पर ताला भी लगा दिया, ताकि उस घर में रहने वाले लोग बाहर न निकल सकें, और वह लोग आसानी से चोरी की घटना को अंजाम दे सके। घटना की जानकारी दुकानदार को सोमवार 5 फरवरी को हुई। जब स्थानीय लोगों ने फोन पर दुकानदार को घटना की सूचना दी। वहीं घटना की सूचना मिलते ही उजियारपुर थाने की पुलिस, घटनास्थल पर पहुंच घटनास्थल का जायजा लेते हुए मामले की छानबीन में जुट गयी है। घटना के संबंध में पीड़ित दुकानदार बिट्टू कुमार का बताना है कि, रविवार 04/05 फरवरी की की देर रात को चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम देते हुए, उनके दुकान से 25 पीस बटन वाला मोबाइल, 40 वैसे स्मार्टफोन जो रिपेयरिंग के लिए रखे हुए थे, तथा 2 लैपटाप व कुछ मोबाईल के एसेसरीज भी लेते चले गए। चोरी की घटना को अंजाम देकर जाते समय चोरों ने, दुकान में लगे 3 सीसीटीवी कैमरा भी उखाड़ लिया। हालांकि इस दौरान चोरों की नजर कोने में पड़े एक अन्य कैमरे पर नहीं गई। जिसमें चोरी का सारा वाकया रिकॉर्ड हो गया। वहीं इस बाबत पुछे जाने पर थानाध्यक्ष उजियारपुर मुकेश कुमार ने बताया कि, सातनपुर के एक मोबाइल दुकान से करीब 30-40 हजार के सामानों की चोरी हुई है। छापेमारी की जा रही है। बहूत जल्द चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आपको बता दें कि उजियारपुर थाना में नए थानाध्यक्ष के द्वारा, थाना का कमान संभाले जाने के बाद से चोरी की घटना में बेतहाशा वृद्धि हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार विधानसभा चुनाव में अपना वाहन देने वाले वाहन मालिकों ने समाहरणालय के मुख्य द्वार पर किया जोरदार धरना-प्रदर्शन! मुआवजा का भुगतान नहीं मिलने से भड़के वाहन मालिकों ने चुनाव आयोग के प्रतीकात्मक पुतला का किया दहन! जिला का चक्का जाम करने की दी चेतावनी