अरविन्द कुमार/समस्तीपुर:[बंगरा] लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर, जिला के सभी सीमावर्ती क्षेत्रों को पुरी तरह सील कर लगातार सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार 06 अप्रैल को एएसपी सह एसडीपीओ सदर संजय कुमार पांडेय ने, पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी के आदेश पर, वैशाली जिला व मुजफ्फरपुर जिला के सीमावर्ती थाना बंगरा के वायरलेस चौक पर बने मॉडल चेकपोस्ट पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया।

इस दौरान एनएच-28 पर बने इस मॉडल चेक पोस्ट से होकर गुजरने वाली, सभी बाइक, बस, ट्रक आदि की बारीकी से तलाशी लेते हुए जांच की जा रही थी। बंगरा थाना क्षेत्र के वायरलेस चौक एनएच-28 पर बने इस आदर्श चेकपोस्ट पर, स्थानीय थानाध्यक्ष सुश्री मनीषा कुमारी एवं उनकी टीम ने अर्द्धसैनिक बल की सहायता से, इस मार्ग से गुजरने वाली सभी दो पहिया वाहनों तथा सभी सवारी गाड़ियों की जांच करते देखे गए। इस दौरान थानाध्यक्ष मनिषा कुमारी ने वाहन चालकों की भी जांच करवाई, साथ ही उनलोगों के वाहनों एवं उसमें रखे सामानों की भी जांच करवायी। अचानक से भारी मात्रा में वायरलेस चौक पर पुलिस बल को देखकर वाहन चालकों में हरकंप मच गया। इस दौरान कुछ बाईक सवार युवक वैकल्पिक मार्ग से होकर गुजरते हुए भी देखे गए। इस दौरान मौके पर मौजूद पत्रकारों को जानकारी देते हुए, एएसपी सह सदर एसडीपीओ संजय कुमार पांडेय ने बताया कि, लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर जिला के सभी सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष रूप से ध्यान दिया जा रहा है। जिसको लेकर जिले के सभी सीमावर्ती जिलों से सटे थाना के तहत बने चेकपोस्ट पर, मार्ग को सील कर विशेष रूप से अभियान चलाकर जांच पड़ताल की जा रही है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से व सभी प्रकार की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए तीसरी आंख अर्थात सीसीटीवी की मदद भी ली जा रही है। जिला के सभी थानाध्यक्ष अपने थाना क्षेत्र में स्थित प्रमुख चौक चौराहों पर सघन वाहन जांच अभियान चला रहे हैं। इसी क्रम में एनएच 28 के बंगरा थाना क्षेत्र के वायरलेस चौक पर बने मॉडल चेकपोस्ट पर 24 घंटे जांच की व्यवस्था की गयी है। इस चेकपोस्ट पर पुलिस पदाधिकारी व दंडाधिकारी की मौजूदगी में अत्याधुनिक हथियारों से लैश अर्धसैनिक बल की ड्यूटी भी लगाई गयी है। यह जवान वाहन जांच के दौरान खासकर मादक पदार्थ, अवैध हथियार, अवैध रुप्या तथा अवैध व प्रतिबंधित विदेशी व देशी शराब आदि की जांच करते हैं। इस आदर्श चेकपोस्ट पर वाहन जांच के लिए प्रतिनियुक्त पदाधिकारी व पुलिसकर्मियों के मूलभूत सुविधाओं का भी ख्याल रखते हुए, पोस्ट पर 24 घंटा बिजली, पानी व शौचालय आदि की भी व्यवस्था की गयी है। एएसपी ने श्री पांडेय ने यह भी कहा कि, शनिवार 05 अप्रैल को एनएच 28 के वायरलेस चौक के आदर्श चेकपोस्ट, तथा पटना-ताजपुर रोड में कोठिया बाजार स्थित चेकपोस्ट का उन्होंने स्वंय निरीक्षण किया है। जहां काफी मुस्तैदी से वाहनों की जांच की जा रही है।







