???? बिग ब्रेकिंग: पुलिस अभिरक्षा में ईलाज कराने पहुंचे युवक ने चकमेहसी पुलिस पर लगाया रूम मे बंद कर मारपीट करने का आरोप,  सदर एसडीपीओ-2 ने कहा आरोप की जांचोपरांत की जाएगी कार्रवाई

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/समस्तीपुर: [ बिहार की आवाज ] चकमेहसी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए युवक की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद, पुलिस अभिरक्षा में उसे ईलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर में भर्ती कराया गया।

जहां उक्त यूवक ने चकमेहसी पुलिस पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए, बेवजह गिरफ्तार करने का आरोप चकमेहसी पुलिस पर लगाया है। पुलिस अभिरक्षा में जिला मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल में इलाज करने पहुंचे उक्त युवक की पहचान, चकमेहसी थाना क्षेत्र के जगदीश परना गांव निवासी, सत्यनारायण सहनी के 22 वर्षिय पुत्र सुरज कुमार के रूप में की गयी है।

उक्त युवक ने बताया कि, उसका एक 2 साल का बेटा है। जिसकी तबीयत अचानक खराब हो गयी थी। इसलिए वह अपने बीमार बेटे के लिए दवा लाने चौक पर जा रहा था। इसी दौरान सड़क किनारे खड़े एक अज्ञात युवक ने, उसे रोककर उसके हाथ में पिस्टल थमा दिया।

अभी वह कुछ समझ भी नही पाया था कि चकमेहसी पुलिस उस जगह पर आ गयी, और पिस्टल सहित उसे गिरफ्तार कर लिया, तथा थाने ले जाकर एक रूम में बंद कर बुरी तरीके से उसकी पिटाई कर दिया। जबकि वह कोई भी गलत काम नही करता है, और ना ही वह उस युवक को पहचानता है। उसने यह भी बताया कि पुलिस ने उसके साथ काफी मारपीट किया है। जब उसकी तबीयत बिगड़ गयी तो पहले उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कल्याणपुर में ईलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने उसे सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया।

वहीं इस बाबत पुछे जाने पर सदर एसडीपीओ टू विजय महतो ने बताए कि, गिरफ्तार युवक के द्वारा पुलिस पदाधिकारी पर लगाए गए आरोप की जांच करायी जा रही है। आरोप सही पाए जाने पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

Comments are closed.