???? बिग ब्रेकिंग: सर्पदंश से पांचवी के छात्र की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/एनएच बंगरा:[समस्तीपुर] बंगरा थाना क्षेत्र के डुमरी डाखली गांव में, घर के पीछे आम के पेड़ से आम तोड़ने गए, एक किशोर की मौत सांप के काटने से हो गई। सर्पदंश से किशोर की मौत की सूचना मिलते ही, पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। घर के लोगों का रो रोकर बुरा हाल होने लगा। किशोर की मौत होने के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना बंगरा थाने की पुलिस को दिया। सुचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची, बंगरा थाने की पुलिस ने, मृत बच्चे के शव को अपने कब्जे में लेकर, पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया है।

मृत किशोर की पहचान बंगरा थाना क्षेत्र के कोठिया पंचायत स्थित डुमरी डाखली गांव के वार्ड संख्या 08 निवासी, जितेंद्र कुमार सिंह के 13 वर्षीय पुत्र धर्मेंद्र कुमार के रूप में की गई है। मृतक गांव के ही विद्यालय से पांचवी वर्ग उतीर्ण कर, इस वर्ष उसने अपना नामांकन गांव के ही एक अन्य विद्यालय के छठी क्लास में कराया था। घटना बुधवार 19 जून की सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है। घटना के संबंध में मृतक किशोर के ग्रामीण का बताना है कि, मृतक किशोर धर्मेंद्र कुमार अपने घर के पीछे लगे आम के पेड़ से आम तोड़ने गया था। इसी दौरान किसी विषैले सांप ने उसे डस लिया। जिसकी सूचना उक्त किशोर ने तत्काल अपने परिजनों को दिया। सूचना मिलने के बाद तत्काल मृतक किशोर के परिजनों ने, स्थानीय लोगों की मदद से सर्पदंश के शिकार हुए युवक को इलाज के लिए मुजफ्फरपुर किसी अस्पताल ले जा रहे थे। जहां ले जाने के क्रम में रास्ते में ही उक्त किशोर ने दम तोड़ दिया। जिसके बाद मृत किशोर के परिजन उसे अपने घर ले आए, तथा इसकी सूचना बंगरा पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची बंगरा पुलिस ने भी मृत किशोर के शव जप्त कर, पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया। वहीं इस बाबत पूछे जाने पर बंगरा थानाध्यक्ष मनीषा कुमारी ने बताया कि, थाना क्षेत्र के कोठिया पंचायत में, पांचवी क्लास में पढ़ने वाले एक किशोर की सांप काटने के कारण मौत हो जाने की सुचना मिली थी। सूचना पर पुलिस पदाधिकारी को घटनास्थल पर भेज दिया गया है, तथा उक्त किशोर के शव को जप्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज, अग्रेत्तर कार्रवाई की जा रही है। वहीं संबंध में अंचलाधिकारी ताजपुर आरती कुमारी ने बताया कि, अन्य राज्यों की तरह ही बिहार में भी अब सर्पदंश का मामला आपदा के अंतर्गत ही आ गया है। सांप के डसने से अगर किसी की मौत होती है तो, राज्य सरकार के द्वारा उसके नजदीकी रिश्तेदार को चार लाख रुपए की मुआवजा राशि दी जाएगी हालांकि पहले यह मुआवजा राशि सिर्फ बाढ़ के दौरान सांप के काटने से होने वाली मौत पर ही दी जाती थी। अब सांप काटने से मौत होने पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मृतक के परिजनों को सरकारी मुआवजा राशि उपलब्ध करा दी जाती है। मौके पर पुलिस पदाधिकारी कमलेश प्रसाद सहित मृतक किशोर के परिजन आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *