
अरविन्द कुमार/अमित कुमार:[समस्तीपुर] उजियारपुर प्रखंड में उजियारपुर BDO के द्वारा, निर्धारित की गयी पंचायत समिति के बैठक की तिथि को पुनः उजियारपुर BDO के द्वारा स्थगित भी कर दिया गया है।
इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार, BDO सह कार्यपालक पदाधिकारी अमित कुमार ने, अपने पत्रांक 1142 तिथि 18 जुलाई 2024 के माध्यम से, सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के अलावे सदन में उपस्थित होनेवाले सभी सदस्यों को सूचित करते हुए, 27 जुलाई को 11:30 बजे दिन में, बैठक में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया था, लेकिन सुचना पत्र जारी होने के तीसरे दिन ही, अर्थात 20 जुलाई को उजियारपुर BDO अमित कुमार ने स्वयं उक्त बैठक को स्थगित करने का पत्र भी जारी कर दिया।

इस संबंध में पुछे जाने पर BDO उजियारपुर अमित कुमार ने, पत्रांक 1161 दिनांक 20 जुलाई 2024 के माध्यम से जिला उप विकास आयुक्त के निर्देशों का हवाला देते हुए, उक्त बैठक को स्थगित करने का पत्र जारी करना बताया है।
आपको बता दें कि,पंसस की बैठक की सूचना मिलने के बाद, रायपुर पंचायत की पंचायत समिति सदस्या रिंकी कुमारी ने, जिलाधिकारी समस्तीपुर को आवेदन देकर, वर्तमान प्रमुख व उप प्रमुख पर पूर्व में लगे, अविश्वास प्रस्ताव पर कार्रवाई लंबित रहने व इस संबंध में हाईकोर्ट पटना द्वारा पारित आदेश का अनुपालन नहीं किये जाने की शिकायत की थी।
जिसके बाद जिला उप विकास आयुक्त समस्तीपुर ने, उजियारपुर BDO को तत्काल इस बैठक पर रोक लगाने का आदेश दिया था। जिसके बाद यह बैठक एक बार फिर स्थगित कर दी गयी।







