???? बिग ब्रेकिंग: उजियारपुर प्रमुख व उप-प्रमुख की आखिरकार छीन ही गयी कुर्सी, प्रखंड प्रमुख का कोई दांव पेंच नही आया काम

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/अमित कुमार:[उजियारपुर] उजियारपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचायत समिति भवन के सभागार में, बुधवार 28 अगस्त को उजियारपुर प्रखंड प्रमुख रंजू कुमारी, व उप-प्रमुख प्रमोद राय के खिलाफ, विगत जनवरी माह में लगाया गया अविश्वास प्रस्ताव पर हुई विशेष बैठक में, प्रमुख रंजू कुमारी व उप-प्रमुख प्रमोद राय  की कुर्सी आखिरकार छीन ही गई।

आयोजित इस बैठक में प्रखंड प्रमुख रंजू कुमारी के खिलाफ 7 जबकि पक्ष में 6 सदस्यों ने अपना वोट डाला, तथा उप-प्रमुख के खिलाफ 10 जबकि पक्ष में 3 सदस्यों ने मत डालकर कर दोनों को पदमुक्त कर दिया। उक्त जानकारी इस बैठक के कार्यपालक पदाधिकारी- सह- जिला परिवहन पदाधिकारी विवेक चंद्र पटेल ने दिया। ज्ञात हो कि 38 सदस्यों वाली इस उजियारपुर पंचायत समिति के सदन में से, 17 सदस्यों ने विगत जनवरी माह में दोनों पदधारकों पर अविश्वास जताते हुए, विशेष बैठक बुलाकर चर्चा करवाने का आग्रह किया था।

जिसके बाद प्रमुख के सहमति से तत्कालीन कार्यपालक पदाधिकारी सह बीडीओ डॉ भृगुनाथ सिंह ने, 12 जनवरी को बैठक की तिथि तय कर दिया था। इस बीच नाटकीय ढंग से 12 जनबरी को आहूत बैठक से प्रमुख, उपप्रमुख सहित अविश्वास जताने बाले सभी 17 सदस्य बैठक से अनुपस्थित हो गए थे। जिसके बाद बैठक में उपस्थित पूर्व प्रमुख रिंकी कुमारी ने, सदन में मौजूद 13 सदस्यों के बीच ही मतविभाजन कराने पर जोर देने लगी थी।

हालांकि कार्यपालक पदाधिकारी ने कोरम का अभाव बताते हुए, मतविभाजन कराने से इनकार कर दिया था। जिसके कारण प्रमुख व उपप्रमुख दोनों की कुर्सी बरकरार रह गयी थी। जिसके बाद पूर्व प्रमुख रिंकी कुमारी ने, मामले को हाईकोर्ट में चुनौती दे दिया।

जिसके बाद  पटना उच्य न्यायालय ने, विगत 12 जनवरी को हुई बैठक में शामिल हुए 13 सदस्यों के बीच ही बैठक करवाने तथा आवश्यकता होने पर मत विभाजन की प्रक्रिया सम्पन्न कराने का आदेश जारी कर दिया, साथ ही इस प्रक्रिया से स्थानीय बीडीओ को अलग कर, जिला के किसी सक्षम पदाधिकारी से प्रक्रिया सम्पन्न करवाने का निर्देश जारी कर दिया।

जिसके बाद जिला परिवहन पदाधिकारी समस्तीपुर विवेक चंद्र पटेल को, इस विशेष बैठक का कार्यपालक पदाधिकारी बनाकर, जिला अपर समाहर्ता राजेश कुमार के पर्यवेक्षण व पूर्व प्रमुख रिंकी कुमारी की अध्यक्षता में बुधवार 28 अगस्त को यह बैठक संपन्न करा दी गयी।

वहीं इस बाबत पुछे जाने पर इस बैठक के कार्यपालक पदाधिकारी सह जिला परिवहन पदाधिकारी विवेक चंद्र पटेल ने बताया कि, आज की इस बैठक से संबंधित सभी रिपोर्ट तैयार कर जिलाधिकारी महोदय को सौंप दी जाएगी। आपको बता दें कि इस अविश्वास प्रस्ताव के पारित होने के बाद एक खेमें में खुशी की लहर तो दुसरे खेमें में गम का माहौल दिखना शुरू हो गया है। मौके पर पूर्व प्रमुख रिंकी कुमारी, जीनत प्रवीण, विजय कुमार राय, प्रमिला देवी, मनोज कुमार, पिंकी कुमारी, अनिता कुमारी, चन्दन कुमार, मोहम्मद अनवर, गुड़िया देवी, कृष्ण देव राय, सूर्य कुमार, नुतन राय सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के 60 घंटा बाद भी पुलिस के हाथ खाली! दुर्भाग्य या संयोग ? दरभंगा प्रक्षेत्र के DIG के जिला दौरा समाप्त कर दरभंगा लौट जाने के 48 घंटों के अंदर गोलियों की तरतराहट से गूंज उठती है जिला