बिहार की आवाज! संवाददाता। जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत हुसैनीपुर नायर मठ के पास, शनिवार 14 फरवरी की देर रात करीब 10 बजे हुई भीषण सड़क हादसे में बाईक सवार तीन युवक बुरी तरह जख्मी हो गए।

जिसे घायल युवकों के परिजनों ने ईलाज के लिए जंदाहा के एक निजि अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों की टीम ने घायलों में से एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया, तथा दो अन्य घायलों में से एक को बेहतर चिकित्सा के लिए हायर सेंटर पटना रेफर कर दिया, तथा एक अन्य युवक का जंदाहा के ही एक निजि अस्पताल में ईलाज चल रहा है।
उधर घटना की सुचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच घटना के बारे में जानकारी लेते हुए शव को जप्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया। मृतक अधेड़ व्यक्ति की पहचान हलई थाना क्षेत्र के ररियाही वार्ड 07 निवासी, लालो ठाकुर के 45 वर्षिय पुत्र संत विलास ठाकुर के रूप में की गयी है, तथा 02 अन्य घायलों में शामिल एक युवक की पहचान मृतक के भतीजा पिंटू ठाकुर के 25 वर्षिय पुत्र रोहित कुमार ठाकुर के रूप में की गयी है।
वहीं एक अन्य युवक की पहचान खबर लिखे जाने तक नही हो पायी थी। घटना के संबंध में मृतक के परिजनों का बताना है कि, मृतक संत विलास ठाकुर मोरवा प्रखंड के हुसैनीपुर गांव में आयोजित आदर्श सामुहिक विवाह के पुर्व आयोजित हल्दी व मेंहदी कार्यक्रम के दौरान होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने गये थे। जहां से रात के करीब 10 बजे वापस अपने घर हलई थाना क्षेत्र के ररियाही गांव आ रहे थे।
इसी दौरान हुसैनीपुर गांव स्थित नायर मठ के पास, उनकी बाईक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से जा टकरायी। जिसमें बाईक सवार तीनों व्यक्ति घायल हो गए। सुचना मिलने के बाद वह लोग मौके पर पहुंचे तथा सभी घायलों को ईलाज के लिए जंदाहा के एक निजि क्लिनिक में भर्ती कराया।
जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने घायलों मे शामिल संत विलास ठाकुर को मृत घोषित कर दिया तथा गंभीर रूप से घायल 02 अन्य युवकों को ईलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। जहां दोनों का ईलाज जारी है। हालांकि घायलों में एक युवक की हालत चिंताजनक बतायी जा रही है।








