दीपावली से पहले पटाखा दुकानों पर प्रशासन सख्त, बिना लाइसेंस चल रही दुकानों पर की जा रही कार्रवाई

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर। दीपावली पर्व को देखते हुए जिले में पटाखा दुकानों की सुरक्षा व्यवस्था और लाइसेंस को लेकर प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। इसी कड़ी में अग्नि समन्वय अधिकारी धनंजय कुमार रंजन ने पटाखा दुकानदारों के साथ बैठक कर सुरक्षा मानकों का पालन करने और वैध लाइसेंस बनवाने का निर्देश दिया।

 

बैठक में दुकानदारों को दुकान में अग्निशमन उपकरण रखने, आग से बचाव के जरूरी इंतजाम करने तथा निर्धारित सुरक्षा नियमों का पालन करने की जानकारी दी गई। अधिकारी ने स्पष्ट किया कि, पटाखों की बिक्री के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

अग्नि समन्वय अधिकारी के अनुसार, जिले में करीब 25 पटाखा दुकानें संचालित हैं, लेकिन इनमें से महज पांच दुकानदारों ने ही वैध लाइसेंस बनवाया है। वहीं, नियमों का उल्लंघन करने के मामले में जिलाधिकारी के निर्देश पर अब तक दो दुकानों को सील किया जा चुका है। प्रशासन की इस सख्ती से बिना लाइसेंस और सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर पटाखा बेचने वाले दुकानदारों में हड़कंप मचा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *