बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, 3 लाख नकदी समेत लाखों के जेवरात की चोरी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर: जिले के मुफस्सिल थाना अंतर्गत पेपर मिल कैंपस में, चोरों ने एक बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया है। जहां अज्ञात चोरों ने 28/29 अक्टूबर की मध्यरात्रि करीब 1:30 बजे में, एक बंद घर को अपना निशाना बनाते हुए, लाखों रुपये नकदी व कीमती जेवरात सहित अन्य सामानों की चोरी कर ली गयी है।

घटना की सुचना मिलते ही मुफस्सिल थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गयी है। घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार, घर के सभी सदस्य तीर्थयात्रा पर गए हुए थे। घर में किसी के मौजूद नहीं रहने का फायदा उठाकर चोरों ने सुनियोजित तरीके से इस घटना को अंजाम दिया है।

घटनास्थल को देखकर ऐसा लगता है, जैसे चोर ने सबसे पहले घर का ग्रिल तोड़कर अंदर प्रवेश कि है। इसके बाद घर के कमरों में रखे पेटी- बक्सा, गोदरेज व अन्य सामानों को तोड़कर, उसमें रखे सोने चांदी के गहने व नकदी निकाल लिए और आराम से निकल लिए। घटना की जानकारी पीड़ित परिवार के एक रिश्तेदार को मोबाइल मे एक्सेस की हुई सीसीटीवी फूटेज से हूई।

घटना की सूचना मिलने के बाद मुफस्सिल थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच, मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए चोरी के तरीके और चोरों के प्रवेश के रास्ते की जानकारी जुटाई है, तथा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने में जुट गयी है।

थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह का बताना है कि, जिस घर में चोरी हुआ है उसके गृहस्वामी घर से बाहर हैं। आवेदन नही मिला है। इसलिए चोरी की संपत्ति का आकलन करना कठिन है। आवेदन मिलने के बाद ही सही जानकारी मिल पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *