
समस्तीपुर। शहर के BRB कॉलेज में विभिन्न मांगों को लेकर छात्रों ने जमकर हंगामा और प्रदर्शन किया। इस दौरान आक्रोशित छात्रों ने कॉलेज के प्रधानाचार्य के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की।
प्रदर्शन कर रहे छात्रों का आरोप था कि प्रधानाचार्य ने छात्रों को आतंकवादी कहकर संबोधित किया है। कथित बयान से नाराज छात्रों ने कॉलेज परिसर में एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन किया और अपनी विभिन्न मांगों को पूरा करने की मांग उठाई। छात्रों का कहना था कि इस तरह की टिप्पणी से उनकी भावनाएं आहत हुई हैं।
प्रदर्शन के दौरान कॉलेज परिसर में काफी देर तक गहमागहमी बनी रही। छात्रों ने कॉलेज प्रशासन से मामले में स्पष्टीकरण देने और उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की है। हालांकि प्रधानाचार्य की ओर से इन आरोपों पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नही आया है।
Views: 75






