अरविन्द कुमार/नसीब लाल झा:(विद्यापतिनगर) बंगरा थाना क्षेत्र के रहीमाबाद निवासी, सजलूम कुरैशी से मुलाकात करने, ईंसाफ मंच के प्रतिनिधिमंडल गुरुवार 29 अगस्त को उनके निवास स्थान पर पहुंचे। जहां ईंसाफ मंच के लोगों ने पिड़ित व्यक्ति सजलूम कुरैशी से मुलाकात किया तथा, उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।

मौके पर मौजूद इंसाफ मंच के राज्य उपाध्यक्ष मोहम्मद नेयाज अहमद ने कहा कि, घटना काफी दुखद एवं निंदनीय है, इंसाफ मंच दुख की इस घड़ी में पिड़ित परिवार के साथ खड़ा है। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि, जदयू एवं भाजपा की डबल इंजन की बिहार सरकार में, कानून- व्यवस्था की स्थिति काफी खराब हो गयी है।

बदमाश एवं दंगाई शक्ति खुलेआम कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं। अपराध चरम पर है, और सुशासन की प्रशासन इसे रोक पाने में पुरी तरह असमर्थ है। बिहार में तेजी से अपराध का ग्राफ बढ़ रहा है, और कानून-व्यवस्था पूरी तरह चौपट है। बिहार में बढ़ते हत्या लूट व डकैती जैसे अपराध से पूरा बिहार आहत है।

उन्होंने यह भी कहा कि, इंसाफ मंच एवं भाकपा माले, हमेशा से पीड़ित को न्याय दिलाने की पक्षधर रही है, और पीड़ित सजलूम कुरैशी को अवश्य न्याय दिलाएगी। इस दौरान प्रतिनिधी मंडल ने आरोपियों की गिरफ्तारी, एवं पीड़ित को मुआवजा देने की मांग को लेकर, भाकपा माले के साथ मिलकर समस्तीपुर एसपी के समक्ष धरना-प्रदर्शन करने, तथा इस मामले को लेकर प्रतिनिधिमंडल के साथ डीआईजी से मुलाकात करने की भी घोषणा की।

आपको बता दें कि, विगत कुछ दिनों पहले बंगरा थाना क्षेत्र के रहीमाबाद वार्ड-3 निवासी, सजलूम कुरैशी के उपर, विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के मउ बाजार में, गौकशी का आरोप लगाकर उनके साथ कुछ स्थानीय युवकों के द्वारा मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया था। जिससे संबंधित एक विडियों भी काफी तेजी से वायरल हुआ था।
जिसे स्थानीय थाना में कार्यरत डायल नंबर 112 की पुलिस ने, उक्त व्यक्ति को भीड़ से छुड़ाकर ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था, तथा वायरल विडियो के आधार पर इस मामले में विद्यापतिनगर थाना में कांड संख्या- 114/24 दर्ज कर, वायरल विडिओ में दिख रहे युवकों में से दो को गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया था।
मौके पर इंसाफ मंच के राज्य उपाध्यक्ष नेयाज अहमद, संयुक्त सचिव पप्पू खान, इंसाफ मंच के नेता रंजन प्रसाद सिंह, मोहम्मद अबुबकर, भाकपा माले जिला स्थाई समिति सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह, मोहम्मद एजाज आदि मौजूद थे।








