अरविन्द कुमार/अमित कुमार:( उजियारपुर) बिहार विधानसभा चुनाव का समय ज्यों ज्यों नजदीक आ रहा है, सभी संभावित दल व संभावित प्रत्याशी, अपनी किस्मत आजमाने से पूर्व क्षेत्र के लोगों का मन टटोलने के लिए क्षेत्रों में निकल पड़े। जबकि बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा होने में होने में अभी करीब एक वर्ष का समय शेष है!

बाबजूद राष्ट्रीय पार्टियां व बिहार की क्षेत्रीय राजनीतिक पार्टियां विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ईलाकों में ताबड़तोड़ बैठकें, सम्मान समारोह आदि करने में जूट गयी है। इसी क्रम में उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र के लोग भी स्थानीय उम्मीदवार की मांग को लेकर मुखर होने लगे हैं। स्थानीय लोग भी अब स्थानीय उम्मीदवार की मांग को मुद्दा बनाते हुए बिहार विधानसभा की तैयारी शुरू कर दिया है।
इधर बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रहे, स्थानीय समाजसेवी चंदन कुमार मिश्रा ने विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के तथाकथित मठाधीशों को चेतावनी देते हुए साफ तौर पर एक बार फिर कहा कि, अगर उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदाता भाईयों को उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए, अगर कोई भी दल टिकट देती है तो ठीक है, अन्यथा वह निर्दलीय ही सही बिहार विधानसभा 2025 का चुनाव अवश्य लड़ेंगे।
इस दौरान समाजसेवी चंदन कुमार मिश्रा ने यह भी बताया कि, अब उजियारपुर का युवा भीख मांग कर अपना अधिकार नही लेगा, अब वह स्वयं अपने हाथों में नेतृत्व लेना चाह रहा है। अब कोई भी दल युवाओं को दरकिनार कर अपनी राजनितिक रोटी नही सेंक सकता। अब सभी राजनीतिक पार्टी के आकाओं को यह भूल जाना चाहिए कि, अब उजियारपुर के युवा उनके पीछे जय हो जय हो करेगा, और आप इलेक्शन के समय युवाओं को अपने साथ लिजिए और, दो सौ चार सौ रूपए दिजिए और वोट ले लिजिए।
अब ऐसा कुछ होने वाला नही है। अब उजियारपुर के युवाओं को लोकल नेतृत्व चाहिए, अब उजियारपुर का नेतृत्व लोकल युवा ही करेगा। अगर आपलोगों में से कोई दल लोकल युवा को टिकट देते हैं तो वोट मिलेगा। अगर आप में से कोई टिकट नही देते हैं तो, वह तो उजियारपुर के युवाओं को नेतृत्व देने के लिए तैयार हैं। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि स्थानीय युवाओं को होने वाली सारी परेशानियों में वह, उनकी मदद के लिए दिन रात तैयार रहते हैं।
चाहे वह परेशानी जैसी भी हो। स्थानीय उम्मीदवार के नाम पर उजियारपुर के युवा उनके साथ है। इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि वह भारतीय जनता पार्टी के सांगठनिक सदस्य हैं, आज भी भारतीय जनता पार्टी का एक कार्यक्रम था, और उस कार्यक्रम में मौजूद लोगों में भी संगठन के प्रति तकलीफ देखी गयी, वाबजूद कोई भी आदमी इस मुद्दे को पुरजोर तरीके से उठाना नहीं चाह रहा है।
इस दौरान उन्होंने मांग करते हुए कहा कि, अब स्थानीय युवाओं को संगठन, सत्ता में तथा राजनिति में हिस्सेदारी चाहिए। उजियारपुर इस बार का चुनाव अपने दम पर लगेगा, और अगर स्थानीय उम्मीदवार को कोई दल टिकट नहीं देता है तो, वह स्थानीय होने के नाते इस बार बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में अपनी दावेदारी अवश्य पेश करेंगे।
इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि, विधानसभा चुनाव में वह अपनी दावेदारी इसलिए पेश नहीं कर रहे हैं कि, उन्हें नेतागिरी करना है। बल्कि उन्हें स्थानीय युवाओं के उम्मीदों पर खड़ा उतरना है। उजियारपुर के युवाओं का कहना है कि अब उन्हें उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र का नेतृत्व हर हाल में चाहिए।
इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि की उनके जो भी गार्जियन तुल्य लोग हैं, वह उन्हें मार्गदर्शन दें। नेतृत्व वह लोग करेंगे। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि, अगर नेतृत्व करने का जिम्मा युवाओं को प्यार से देंगे तो, सम्मान मिलेगा। अगर उनका अधिकार उन्हें नहीं मिलता है तो वह अपना अधिकार छीन कर लेगी।








