???? बिग ब्रेकिंग: आपराधिक घटनाओं के उद्भेदन में सिंघम साबित हो रहे एएसपी सह सदर एसडीपीओ वन संजय कुमार पांडे, झपट्टामार गिरोह के बदमाश को किए गिरफ्तार! छिनतई के 80 हजार रूपए भी किए बरामद

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द कुमार/अमित कुमार:(सरायरंजन) जिले के सदर अनुमंडल के एएसपी सह एसडीपीओ संजय कुमार पांडेय ने, मुसरीघरारी थाना अंतर्गत पटोरी रोड से विगत माह 27 अगस्त को बाईक सवार बदमाशों के द्वारा बाईक सवार महिला से झपट्टा मारकर एक बैग छीन लिया गया था, जिसमें 1 लाख रूपए नकद सहित अन्य समान था, इस घटना में शामिल एक बदमाश को छीने गये रूपए में से 80 हजार रूपए नकदी सहित गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

गिरफ्तार बदमाश युवक की पहचान सीमावर्ती जिला वैशाली जिला के करताहा थाना अंतर्गत घटारो गांव निवासी, राजू पाण्डेय के 26 वर्षिय पुत्र पिन्टू पाण्डेय के रूप में की गयी है। गिरफ्तार बदमाश के पास से छीने गये 80 हजार रूपए के साथ साथ पिड़िता का आधार कार्ड, पिड़िता का 2 पासपोर्ट साईज फोटो तथा एक काला रंग का पिट्ठू बैग भी बरामद किया गया।

उक्त जानकारी एएसपी सह एसडीपीओ सदर वन संजय कुमार पांडेय ने, मुसरीघरारी थाना पर आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान दिया। प्रेस वार्ता में मौजूद पत्रकारों को जानकारी देते हुए एएसपी श्री पांडेय ने बताया कि, विगत माह 27 अगस्त को बाईक सवार दो की संख्या में बदमाशों ने, मुसरीघरारी थाना के बथुआ बुजुर्ग निवासी स्वर्गीय रामनारायण चौरसिया की पुत्री दुर्गा कुमारी से उस समय एक लाख नकदी सहित अन्य सामानों का झपट्टा मारकर छीन लिया था, जिस समय वह बैंक से पैसे की निकासी कर अपने घर जा रही थी।

घटना के तुरंत बाद उनके नेतृत्व में एक टीम का गठन कर इस घटना को अंजाम देने वाले बदमाश की गिरफ्तारी के लिए, संभावित स्थानों पर छापामारी की जा रही थी। इसी क्रम में टीम मे शामिल पुलिस पदाधिकारियों ने प्राप्त मानवीय आसुचना व तकनीकी अनुसंधान के आधार पर इस मामले में शामिल बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार बदमाश ने अपने अन्य साथियों की भी पहचान बतायी है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है। पूछताछ के क्रम में गिरफ्तार बदमाश ने बताया कि, वह बेगुसराय जिला के फुलवड़िया के सक्रिय पेशेवर बदमाश तिवारी गिरोह के सक्रिय सदस्य है।

उक्त बदमाश की गिरफ्तारी के लिए बनी टीम में अपर थानाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार, प्रशिक्षू पुलिस अवर निरीक्षक ब्यूटी रानी, संजय कुमार सिंह, प्रमोद कुमार लालदेव, नवलेश कुमार सहित अन्य शस्त्रबल शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *