अरविन्द कुमार/अमित कुमार:(समस्तीपुर) जिले के उजियारपुर थाना अंतर्गत गावपुर पंचायत के योगी चौक के पास, एक घर में आग लगने से घर में रखा डेकोरेशन का सारा जलकर राख हो गया, साथ ही आग पर काबू पाने के दौरान गृहस्वामी की भी मौत हो गयी।

घटना शनिवार 04 जनवरी की रात्री करीब 3 बजे की बतायी जा रही है। उधर अगलगी की सुचना पर उजियारपुर अग्निशमन की टीम तथा दलसिंहसराय अग्निशमन की टीम मौके पर पहुंची, तब जाकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। उधर गृहस्वामी के मौत की सुचना पाकर उजियारपुर पुलिस मौके पर पहुंच मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज, मामले की छानबीन में जुट गयी है। मृतक की पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र के गावपुर वार्ड 06 निवासी राम उद्गार सिंह के 55 वर्षिय पुत्र हरेकृष्ण सिंह के रूप में की गयी है। गृस्वामी की मौत के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है। घर के सभी लोगों का रो रोकर बुरा हाल हो रहा था। घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का बताना है कि, डेकोरेशन के गोदाम सह आवास में बिजली की चिंगारी से भड़की आग में लाखों रुपए का डेकोरेशन का सामान जलने के साथ गृहस्वामी की भी झुलसकर कर मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव के राम उद्गार सिंह के पुत्र हरेकृष्ण सिंह 55 वर्ष के रूप में बताया गया। हादसा शुक्रवार की देर रात लगभग 3 बजे होना बताया गया है। हादसा की सूचना पर उजियारपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया। जानकारी के अनुसार हरेकृष्ण सिंह का पुत्र चंदन समारोह में फ्लावर डेकोरेशन का काम करता था। इसके लिए भारी संख्या में सजावट का सामान अपने घर के ही एक हिस्से को गोदाम का रूप देकर उसमें सजावट का सामान रखता था। इसी बीच शुक्रवार की देर रात अचानक गोदाम में आग लग गई। इस दौरान गोदाम में सो रहे चंदन के पिता हरेकृष्ण सिंह ने बिजली से आग लगते देखकर बिजली विभाग को फोन कर बिजली बंद करवा कर दिया। इस बीच अग्निशमन विभाग की टीम आग बुझाने में लग गया। इसी बीच जल रहा सामान को निकालने हरेकृष्ण सिंह घर मे प्रवेश किये ही थे की बिजली की लाइन आ गई। जिसके बाद आशंका जतायी जा रही है कि हरेकृष्ण सिंह की मौत बिजली के करंट के चपेट में आने से झुलसकर कर ही हो गई। हादसा की सूचना पर गावपुर पैक्स अध्यक्ष विद्यानंद सिंह, समाजसेवी विष्णुदेव सिंह, गौरीशंकर सिंह, मुरली मनोहर सिंह आदि ने मृतक के स्वजनों को सरकारी सहायता देने की मांग की है।







