समस्तीपुर। जिले के उजियारपुर थाना अंतर्गत भगवानपुर कमला पंचायत के सैदपुर गांव में, शौचालय बनाने के लिए खोदकर छोड़े गए गड्ढ़े में गिरने से, एक बच्चा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसकी सुचना जैसे ही स्थानीय लोगों को हुई, देखते ही देखते हजारों की संख्या में स्थानीय ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए।

इसी दौरान स्थानीय लोगों ने इसकी सुचना उजियारपुर पुलिस को दिया। सुचना मिलने के 5 मिनट के अंदर उजियारपुर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंच, स्थानीय लोगों के सहयोग से उक्त बच्चे को काफी मशक्कत के बाद शौचालय के गड्ढ़े से बाहर निकाल कर, सातनपुर स्थित एक निजि अस्पताल में भर्ती कराया।
जहां उसका ईलाज किया जा रहा है। घायल बच्चे की पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर कमला पंचायत के सैदपुर जाहिद वार्ड 05 निवासी, स्वर्गीय जगलाल सहनी के 7 वर्षिय नाती विक्की कुमार सहनी के रूप में की गयी है। घटना शनिवार 01 मार्च की देर शाम 7 बजे की बतायी जा रही है।
घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना में घायल बच्चा, विगत 05 दिनों पहले उजियारपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर कमला पंचायत के सैदपुर जाहिद गांव स्थित, अपने ननिहाल आया हुआ था। जहां वह आज दोपहर करीब 2 बजे के आसपास, अपने नाना के घर से करीब 100 मीटर दुर खेलने के लिए गया हुआ था।
जब देर शाम करीब 05 बजे तक, वापस अपने नाना के घर नही पहुंचा तो, उस घायल बच्चे की मां व नानी उसे खोजने लगी। काफी खोजबीन करने के बाद भी, जब वह नही मिला तो, घायल बच्चे की मां व नानी वापस अपने घर आने लगी। इसी दौरान शौचालय के गड्ढ़े से किसी के कराहने की आवाज सुनाई दिया।
जब घायल बच्चे की मां ने गड्ढ़े में झांककर देखा तो, उसके अंदर विक्की कुमार घायल अवस्था में गिरा हुआ था। जिसके बाद वह शोर मचाने लगी। शोर सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। किसी ने इसकी सुचना स्थानीय पुलिस को दिया।
सुचना मिलने के 05 मिनट के अंदर उजियारपुर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह सदल बल मौके पर पहुंच, काफी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से, उक्त बच्चे को गड्ढे से बाहर निकाला, तथा पुलिस गाड़ी से ही उसे ले जाकर सातनपुर के एक निजि अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका ईलाज किया जा रहा है।
वहीं स्थानीय ग्रामीणों ने आशंका जताया है कि, जिस जगह पर युवक गड्ढ़े में गिरा है, उस जगह के पासवाली खेत में पानी लगा हुआ था। इसलिए संभव है कि, उक्त बच्चा फिसलकर उक्त गड्ढ़े में जा गिरा होगा। फिलहाल बच्चे की हालत स्थिर बतायी जा रही है।
मौके पर थानाध्यक्ष उजियारपुर संजय कुमार सिंह, अपर थानाध्यक्ष दीपशिखा, सहायक पुलिस अवर निरीक्षक राजू पासवान, चौकीदार नंद किशोर पासवान, वार्ड पंच राजकुमार पासवान, पुर्व सरपंच कपिलदेव पासवान व समाजसेवी राजू सहनी के टीम के लोग मौजूद रहे।







