धूमधाम से मनायी गयी बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की जयंती समारोह! दर्जनों लोग जयंती समारोह में हुए शामिल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर। जिले के नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत मोतीपुर नगर पंचायत वार्ड 26 स्थित, सेवानिवृत्त पोस्टमास्टर महेंद्र शर्मा के दरबाजे पर, सोमवार 14 अप्रैल को संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया।

इस जयंती समारोह की अध्यक्षता भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने किया। इस दौरान बाबा साहब की तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। तत्पश्चात संविधान के प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया गया, तथा संविधान, लोकतंत्र एवं धर्मनिरपेक्षता की रक्षा का संकल्प लिया गया।

इस जयंती समारोह में मौजूद भाकपा-माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने, संविधान विरोधी वक्फ संशोधन कानून को रद्द करने, मुस्लिम समुदाय की धार्मिक आजादी पर हमला बंद करने, संविधान- लोकतंत्र पर हमला बंद करने को लेकर संघर्ष चलाने के निर्णय के साथ ही ताजपुर के सरकारी कार्यालय या किसी भी सार्वजनिक स्थल पर अंबेडकर जी की प्रतिमा नहीं होने पर चिंता प्रकट करते हुए, प्रखंड-अंचल कार्यालय परिसर में एवं सार्वजनिक स्थल पर अंबेडकर जी की प्रतिमा स्थापित करने की मांग को लेकर संघर्ष करने का निर्णय लिया, एवं पंचायत, प्रखंड एवं जिला के जनप्रतिनिधियों समेत समस्तीपुर सांसद एवं समस्तीपुर एवं मोरबा विधायक, ताजपुर वासियों से प्रतिमा स्थापना के लिए आगे आने का अपील किया।

मौके पर ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह, राजदेव प्रसाद सिंह, शंकर सिंह, दिनेश प्रसाद सिंह, मकसुदन सिंह, महेंद्र साह, सुनील शर्मा, श्यामबाबू सिंह, विष्णुदेव कुमार, विवेक कुमार, आदर्श कुमार, दीपक शर्मा, किशन कुमार समेत अन्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *