बिहार की आवाज। संवाददाता। जिले के मोहनपुर थाना अंतर्गत बिनगामा गांव से होकर गुजरने वाली निर्माणाधीन ताजपुर बख्तियारपुर फोरलेन पर पिलर खड़ा करने के लिए क्रेन की मदद से की जा रही फाइलिंग के दौरान क्रेन का बूम टूटकर क्रेन ऑपरेटर के उपर गिर जाने उसकी मौत हो गयी। घटना गुरूवार 19-20 फरवरी की देर रात करीब 2 बजे की बतायी जा रही है।

उधर घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस सामूहिक स्वास्थ्य केंद्र पटोरी पहुंच मृत युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया है, साथ ही मृतक के घरवालों को घटना का सुचना भी दे दिया है। मृतक की पहचान मध्य प्रदेश के नौगाई खुर्मुच्चा गांव निवासी, पुताई कोल के 41 वर्षिय पुत्र अमृतलाल कोल के रूप में की गयी है।
घटना के संबंध में मृतक के रिश्तेदार का बताना है कि, एनईसी कंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा निर्माणाधीन ताजपुर बख्तियारपुर फोरलेन पर वहलोग बीते करीब 3-4 माह से काम कर रहे हैं। मृतक उक्त कंपनी में क्रेन ऑपरेटर का काम करता था। गुरुवार 19-20 फरवरी की देर रात को पीलर खड़ा करने के लिए फायलिंग का काम चल रहा था। इस दौरान वहलोग भी सेफ्टी उपकरण से लैश होकर काम कर रहे थे।
उनके साथ मृतक भी पीलर खड़ा करने के लिए क्रेन की मदद से फायलिंग का काम कर रहा था। इसी दौरान रात्रि के करीब 2 बजे फाइलिंग करते समय क्रेन का बूम टूटकर मृतक के उपर जा गिरा। जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मौके पर मौजूद एनईसी कंपनी वालों ने तुरंत घायल युवक को ईलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पटोरी में भर्ती कराया। जहां आपातकालीन ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जिसके बाद कंपनी वालों ने ही स्थानीय पुलिस को इसकी सुचना भी दिया। सुचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
वहीं एनईसी कंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े सुत्रों का बताना है कि, घटना के तुरंत बाद ही कंपनी के वरीय पदाधिकारी को इस घटना की सुचना दे दी गयी थी। कंपनी भी देर रात से ही कागजी प्रक्रिया शुरू कर दी है। कंपनी के द्वारा अपनी पॉलिसी के अनुसार मृतक के परिवारवालों को 3-4 दिनों के अंदर ही समुचित मुआवजा राशि उपलब्ध करा देगी।







