समस्तीपुर। जिले कल्याणपुर प्रखंड अंतर्गत चकमेहसी थाना क्षेत्र के बेलसंडी गांव में, एक युवती बिजली के हाईटेंशन तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गयी। जिसे घायल युवती के परिजनों द्वारा ईलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कल्याणपुर में भर्ती कराया गया।

जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए, सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया गया। जहां सदर अस्पताल समस्तीपुर में उसका ईलाज जारी है। घायल युवती की पहचान चकमेहसी थाना क्षेत्र के बेलसंडी गांव निवासी, अरूण साह की 18 वर्षिया पुत्री करिश्मा कुमारी के रूप में की गयी है। घटना रविवार 24 अगस्त की दोपहर बाद करीब 1 बजे की बतायी जा रही है।

घटना के संबंध में घायल किशोरी के परिजन का बताना है कि, किशोरी चकमेहसी थाना क्षेत्र के बेलसंडी गांव स्थित, बेला चौक के पास चौड़ में घास काटने गयी थी। जहां पास में ही काफी नीचे झूल रहे 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार को नही देख पायी, और उसकी चपेट में आ गयी। जिसमें वह बुरी तरह झूलसकर नीचे जमीन पर गिड़ पड़ी।
किशोरी को जमीन पर गिरता देख स्थानीय लोग दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे, और उसे उठाकर बेला चौक पर लाए, तथा उनलोगों को इस घटना का सुचना दिए। सुचना मिलने के बाद वहलोग जल्दबाजी में बेला चौक पहुंचे, तथा ईलाज के लिए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कल्याणपुर में भर्ती कराया। जहां घायल किशोरी की गंभीर स्थिति को देखते हुए, उसे सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया। जहां सदर अस्पताल समस्तीपुर में उसका ईलाज जारी है।







