???? बिग ब्रेकिंग: मुखिया मनोरंजन गिरी हत्याकांड में सुस्त पड़ी उजियारपुर पुलिस! मुखिया हत्याकांड के ढ़ाई माह बाद भी मुख्य आरोपित को गिरफ्तार करने में उजियारपुर थानाध्यक्ष हो रहे विफल! पिड़िता जुली कुमारी ने पुलिस कप्तान से लगायी ईंसाफ की गुहार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समस्तीपुर। जिले के उजियारपुर थाना अंतर्गत चाँदचौर करिहारा पंचायत के मुखिया मनोरंजन गिरी की हत्या के करीब ढ़ाई माह बाद भी मुखिया मनोरंजन गिरी हत्याकांड के मुख्य नामजद आरोपित को गिरफ्तार करने में उजियारपुर पुलिस पुरी तरह विफल दिख रही है।

हालांकि दलसिंहसराय एसडीपीओ विवेक कुमार शर्मा की जी-तोड़ मेहनत के बाद एक नामजद आरोपित को पिछले माह गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, लेकिन मृतक मुखिया मनोरंजन गिरी के परिजन उजियारपुर पुलिस के इस कछुआ चाल रवैये से काफी नाराज हैं। जिसके कारण मृतक मुखिया मनोरंजन गिरी की पत्नी जुली कुमारी ने, पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर से मिलकर इस हत्याकांड के सभी आरोपितों को गिरफ्तार करने व अपने जान-माल के रक्षा की मांग की है।

पुलिस कप्तान समस्तीपुर को दिए आवेदन में, जुली कुमारी ने बताया है कि, उनके पति मनोरंजन गिरी जो चांदचौर करिहारा पंचायत के मुखिया भी थे, उनकी हत्या एक साजिश के तहत घर से बुलाकर सातनपुर पानी टंकी के पास 25 सितम्बर की देर शाम करीब 8 बजे कर दी गयी थी। जिसके बाद उन्होंने उजियारपुर थाना को आवेदन देकर कुल 4 अपराधियों को नामजद व कूछ अज्ञात को आरोपित किया था।

जिस घटना के करीब ढ़ाई माह बीत जाने के बाद भी इस घटना के मुख्य आरोपित को उजियारपुर पुलिस ने गिरफ्तार तक नही किया है। जबकि इस घटना के सभी अपराधी उजियारपुर थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर बेखौफ होकर घुमते हैं। जिसके कारण हमेशा उन्हें अपने परिवार के लोगों को लेकर डर बना रहता है कि, कहीं उनके साथ कोई अप्रिय घटना ना कर दे।

इस दौरान दिवंगत मुखिया मनोरंजन गिरी की पत्नी ने यह भी भी बताया कि, उनके पति के हत्याकांड में शामिल कुछ नामजद आरोपित वैसे भी हैं, जो कई हत्याकांड  लूटपाट, दुष्कर्म व आर्म्स एक्ट के मामले में जेल जा चुके हैं, बाबजूद उजियारपुर थाने की पुलिस इतने बड़े शातिर अपराधी को गिरफ्तार करने के मामले में सुस्त रवैया अपना रही है।

इस दौरान जुली कुमारी ने यह भी बताया कि, उन्होंने अपने पति की साजिशन हत्या मामले में पुलिस अधीक्षक से केवल और केवल न्याय की गुहार लगायी है। आपको बता दें कि, चांदचौर करिहारा पंचायत के मुखिया मनोरंजन गिरी की शातिर अपराधियों ने मोबाईल पर कॉल करके सातनपुर गांव स्थित एक पानी टंकी के पास बुलाकर हत्याकांड जैसे जघन्य अपराध को अंजाम दे दिया था। वहीं उजियारपुर थानाध्यक्ष अजीत कुमार का बताना है कि, मुखिया मनोरंजन गिरी हत्याकांड के सभी फिरार नामजद आरोपितों के घर न्यायालय के आदेश पर कुर्की जब्ती का इश्तिहार चस्पा दिया गया है। समय सीमा के अंदर न्यायालय में आत्मसमर्पण नही किए जाने पर कुर्की जब्ती की कार्रवाई प्रारंभ कर दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समस्तीपुर पुलिस पर भारी पड़ी वैशाली पुलिस! समस्तीपुर में हुई गोलीबारी की घटना का वैशाली पुलिस ने किया सफल उद्भेदन! गंगाब्रिज पर मिले अपराधी का शव बना इस घटना के उद्भेदन का मुख्य सुराग! एक माह बाद भी अपराधियों को गिरफ्तार करने में नाकाम साबित रही समस्तीपुर पुलिस