बिहार की आवाज। संवाददाता। जिले के मुफस्सिल थाना अंतर्गत समस्तीपुर उजियारपुर मुख्य पथ पर संतकबीर कॉलेज से आगे देवराज विवाह भवन के पास, रविवार 15 फरवरी की सुबह करीब 11 बजे, अनियंत्रित ऑर्केस्ट्रा ट्रॉली व बाईक सवार के बीच हुई आमने -सामने की टक्कर में बाईक सवार एक महिला व युवती समेत तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

जिसे स्थानीय लोगों के द्वारा आनन-फानन में ईलाज के लिए मोहनपुर रोड स्थित एक निजि अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिंताजनक हालत में तीनों का ईलाज जारी है। उधर घटना के बाद ट्रॉली चालक ट्रॉली घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गया। इस दौरान ट्रॉली के चपेट में आकर सड़क किनारे लगे बिजली का पोल भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
उधर घटना की सुचना मिलने के बाद मुफ्फसिल थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच क्षतिग्रस्त बाईक व ट्रॉली को अपने कब्जे में लेकर थाने लेती चली गयी। इस सड़क हादसे में घायल लोग पति-पत्नी व उनकी बेटी है, जो विभूतिपुर थाना क्षेत्र के केराई गांव निवासी बताए जा रहे हैं।
घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों का बताना है कि, सुबह करीब 11 बजे देवराज उत्सव पैलेस से पहले मोड़ के पास, समस्तीपुर की ओर से आ रही तेज गति अनियंत्रित ऑर्केस्ट्रा ट्रॉली को देखकर, समस्तीपुर की तरफ जा रहा बाईक सवार व्यक्ति अपनी बाईक को पूरी तरह सड़क के बायें तरफ लेकर चला गया, लेकिन ऑर्केस्ट्रा ट्रॉली की गति इतनी तेज थी कि, वह ट्रॉली को नियंत्रित नही कर पाया, और बिजली के पोल तक बाईक सवार के पहुंचते ही पुरी तरह अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि, सीमेंट बालू व लोहे का बना बिजली का पोल भी टूटकर धराशायी हो गया, तथा उस पोल से गुजर रहा 11 हजार वोल्ट का तार भी टूट कर नीचे गिर गया, और एक धमाके के साथ विद्युत प्रवाह भी रूक गया।
इस दौरान इस हादसे में बाईक सवार व्यक्ति का एक पैर, बाईक सवार के पत्नी के एक हाथ की सारी ऊंगली व बाईक सवार के पुत्री का दोनों पैर टूट गया। बताया जाता है कि, पति-पत्नी दोनों अपनी पुत्री के साथ समस्तीपुर शहर स्थित थानेश्वर स्थान मंदिर में महाशिवरात्री के अवसर पर जलाभिषेक करने जा रहे थे। जहां तीनों इस भीषण सड़क हादसे के शिकार हो गए।








