बिहार की आवाज। संवाददाता। जिले के रोसड़ा थाना परिसर में, गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान रोसड़ा थाने के एक एएसआई सुभाष चन्द्र मंडल के द्वारा, स्थानीय पत्रकार पलटन सहनी के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए थाना के हाजत में बंद कर करने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया था। जिसके बाद पिड़ित पत्रकार ने रोसड़ा थाना को आवेदन देकर न्याय का गुहार लगाया था।

हालांकि रोसड़ा थानाध्यक्ष के द्वारा आरोपित एएसआई के विरूद्ध कोई कार्रवाई ना होता देख पत्रकार पलटन सहनी ने दरभंगा प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक मनोज कुमार तिवारी को आवेदन देकर न्याय का गुहार लगाया है। पुलिस महानिरीक्षक को दिए शिकायती आवेदन पत्र में पत्रकार पलटन सहनी ने बताया है कि, 26 जनवरी को रोसड़ा थानाध्यक्ष द्वारा उन्हें झंडोत्तोलन कार्यक्रम से संबंधित खबर संकलन के लिए, आमंत्रित किया गया था।
आमंत्रण मिलने के बाद जब वह समाचार संकलन के लिए फोटो व वीडियो बना रहे थे, उसी दौरान रोसड़ा थाना में पदस्थापित एएसआई सुभाष चन्द्र मंडल ने उनके साथ दुर्व्यवहार करते हुए, कार्यक्रम के दौरान लिए गए सारे विडियो व फोटो डिलीट करने का दबाव बनाने लगे।
जब उन्होंने फोटो व विडियो डिलीट करने से मना किया तो, उक्त पुलिस पदाधिकारी ने उन्हें जेल भेजने की धमकी तक दे दिया। इस घटनाक्रम से उनके मान-सम्मान को काफी आघात भी पहुंचा है तथा वह मानसिक रूप से काफी भयभीत हैं। इससे संबंधित आवेदन पत्र उन्होंने जिला पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर को भी दिया था, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गयी है।







