उजियारपुर में देशी कट्टा के साथ महिला की तस्वीर वायरल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बिहार की आवाज। संवाददाता। समस्तीपुर। जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर देसुआ गांव में, देशी कट्टा के साथ एक महिला की फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। बताया जा रहा है कि वायरल तस्वीर दिनेश पासवान के नाती छोटू पासवान की पत्नी की है, जिसमें वह हाथ में देशी कट्टा लिए दिखाई दे रही हैं।

सुत्रों का बताना है कि, तस्वीर में दिख रहा व्यक्ति अपने नानी गांव में ही स्थायी रूप से निवास कर रहा है, और यह तस्वीर करीब 10-15 दिन पुराना बताया जा रहा है।

फोटो सामने आने के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि तस्वीर कब और किन परिस्थितियों में ली गई है। वायरल तस्वीर की सत्यता की आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हुई है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, सोशल मीडिया पर फोटो फैलने के बाद मामला पुलिस के संज्ञान में आया है। पुलिस सूत्रों की मानें तो पूरे मामले की जांच की जा रही है। यदि तस्वीर सही पाई जाती है और अवैध हथियार रखने की पुष्टि होती है, तो संबंधित लोगों के खिलाफ विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

महारानी की जिंदगी जीने के लिए जहां भी गयी! अपराधी, शराब माफिया व सता-पक्ष के लोगों से रखे मधुर संबंध, समस्तीपुर का शराब माफिया सीमावर्ती जिला में है एक्टिव! पदाधिकारी और माफिया के नाम सहित खुलासा बहूत जल्द।